Top Patna News Of The Day 21 November 2019, कंकड़बाग में युवक को मारा चाकू, फतुहा में गोली मारकर हत्या, पोलियो खुराक के साथ इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की मौत, नालंदा में ढाई लाख की लूट, सिवान और बेगूसराय में सड़क हादसे, दो की मौत, NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

पटना में लगातार वारदातों ने दहशत फैला दी है। कल दो युवकों को गोलियों से भूनने के बाद गुरुवार को फोरलेन के पास हत्या के कुछ ही देर बाद एक युवक को दौड़कर चाकू मार दिया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 03:34 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 21 November 2019, कंकड़बाग में युवक को मारा चाकू, फतुहा में गोली मारकर हत्या, पोलियो खुराक के साथ इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की मौत, नालंदा में ढाई लाख की लूट, सिवान और बेगूसराय में सड़क हादसे, दो की मौत, NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
Top Patna News Of The Day 21 November 2019, कंकड़बाग में युवक को मारा चाकू, फतुहा में गोली मारकर हत्या, पोलियो खुराक के साथ इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की मौत, नालंदा में ढाई लाख की लूट, सिवान और बेगूसराय में सड़क हादसे, दो की मौत, NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Top Patna News, 21 November Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

कंकड़बाग में युवक को मारा चाकू, फतुहा में गोली मार हत्या

पटना, जेएनएन। राजधानी में एक दिन पहले दो हत्याओं की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि दो और बड़ी वारदातों को अंजाम दे दिया गया। फतुहा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को मारने के बाद उसका शव फतुहा फोरलेन के पास फेंक दिया गया। गुरुवार की दोपहर कंकड़बाग थाना क्षेत्र में युवक को चाकू मार दिया गया। बताया जाता है कि रंजिश में युवक को दौड़ाकर चाकू मारा गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंता के बाहर बताई जा रही है।

पोलियो खुराक के साथ इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की मौत

पटना, जेएनएन। दुल्हिन बाजार प्रखण्ड के अम्मा इनार गांव में पोलियो खुराक के साथ इंजेक्शन देने से दो माह की एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर जांच के लिए मेडिकल टीम पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद केंद्र पर पोलियो ड्राप नहीं पिलाई गई। सूचना पर मेडिकल टीम पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान संतोष कुमार की दो माह की पुत्री स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है।

नालंदा में ढाई लाख की लूट

नालंदा, जेएनएन। जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला हिलसा का है। यहां इलाहाबाद बैंक के योगीपुर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से ढाई लाख रुपये की लूट हुई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। मामले में पीड़ित ने अभी तक एफआइआर नहीं दर्ज कराई है। घटना के बाद इलके में दहशत मच गई है।

सिवान और बेगूसराय में सड़क हादसे, दो की मौत

पटना, जेएनएन। बिहार में गुरुवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने जान गवा दी। एक हादसा सिवान तो दूसरा बेगूसराय में हुआ। सिवान में बच्चे को बचाने में सिटी राइड से गिरने से खलासी की मौत हो गई। जबकि बेगूसराय में खड़े ट्रक में मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।

NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

पटना, जेएनएन। डेंगू पीड़ित बच्चे की मौत के बाद मारपीट से आक्रोशित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पांच दिनों से जारी हड़ताल छठे दिन गुरुवार को खत्म हो गई है। जूनियर डॉक्टरों ने प्रधान सचिव से बातकर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी