Top Patna News Of The Day 08 November 2019, भोजपुर में ट्रांसपोर्टर को मारी गोली, छपरा में फोन कर बुलाया फिर कर दी हत्या, बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, बदला राजधानी का मौसम, नगर-कीर्तन से गूंजी पटना सिटी

छपरा में शुक्रवार को आपसी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें एक तरफ की ओर से की गई फायरिंग में युवक की मौत हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 04:16 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 08 November 2019, भोजपुर में ट्रांसपोर्टर को मारी गोली, छपरा में फोन कर बुलाया फिर कर दी हत्या, बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, बदला राजधानी का मौसम, नगर-कीर्तन से गूंजी पटना सिटी
Top Patna News Of The Day 08 November 2019, भोजपुर में ट्रांसपोर्टर को मारी गोली, छपरा में फोन कर बुलाया फिर कर दी हत्या, बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, बदला राजधानी का मौसम, नगर-कीर्तन से गूंजी पटना सिटी

Top Patna News, 08 November Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

भोजपुर में ट्रांसपोर्टर को मारी गोली

भोजपुर, जेएनएन। आरा में शुक्रवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप शुक्रवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली लगने से ट्रासपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जख्मी ट्रांसपोर्टर का नाम धर्मेंद्र कुमार यादव है।

छपरा में फोन कर बुलाया फिर कर दी हत्या

छपरा, जेएनएन। नयागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अापसी रंजिश में हथियार निकल आए। जिसमें एक पक्ष की ओर से गोलीबारी कर दी गई। फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। मृतक की पहचान शिकारपुर गांव निवासी सोहन महतो का पुत्र मुकेश महतो (30 वर्ष) है।

बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर एक किशोर करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सब्जी लोड करते समय हुई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान धर्मवीर कुमार (14) के रूप में हुई है।

बदला राजधानी का मौसम

पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी सहित प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य की बात करें तो शुक्रवार को पटना का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं गया 15.0 डिग्री पर आ गया है। गुरुवार को गया का तापमान 13.7 डिग्री और पटना में 17.4 डिग्री सेल्सियस पर था। मौसम विभाग की मानें तो 'बुलबुल'  तूफान का असर खत्म होने के बाद बिहार में ठंड बढऩे की संभावना है। शुक्रवार की सुबह हल्की धूप निकली उसके बाद धुंध छा गई। रात और भोर में घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई देने लगे हैं।

नगर-कीर्तन से गूंजी पटना सिटी

पटना, जेएनएन। सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव की रौनक पटना में भी दिखाई दे रही है। प्रकाश उत्सव को लेकर रोज राजधानी में कई आयोजन हो रहे हैं। शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के पूर्व विश्व में सिखों के दूसरे तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान पंज-प्यारों का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल सिख श्रद्धालु कथा-प्रवचन श्रवण किया। भोर में अशोक राजपथ मार्ग होते हुए निकली प्रभात फेरी करीब नौ बजे गुरु का बाग गुरुद्वारा पहुंची।

chat bot
आपका साथी