Top Patna News Of The Day 07 July 2019, रिटायर्ड दारोगा के घर गड़ी मिली लाश, नालंदा में हत्या कर घर पहुंचा दिया शव, पीएमसीएच में तीसरे दिन भी हड़ताल, छपरा में युवक की हत्या, पटना में मानसून ने दिखाया असर

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में रविवार को रिटायर्ड दारोगा के घर के अंदर एक बच्चे का शव गड़ा मिला। बच्चे की उम्र लगभग दस वर्ष बताई जा रही है। लाश का काफी हिस्सा सड़ चुका है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 04:24 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 07 July 2019, रिटायर्ड दारोगा के घर गड़ी मिली लाश, नालंदा में हत्या कर घर पहुंचा दिया शव, पीएमसीएच में तीसरे दिन भी हड़ताल, छपरा में युवक की हत्या, पटना में मानसून ने दिखाया असर
Top Patna News Of The Day 07 July 2019, रिटायर्ड दारोगा के घर गड़ी मिली लाश, नालंदा में हत्या कर घर पहुंचा दिया शव, पीएमसीएच में तीसरे दिन भी हड़ताल, छपरा में युवक की हत्या, पटना में मानसून ने दिखाया असर

Top Patna News, 07 July Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

रिटायर्ड दारोगा के घर गड़ी मिली लाश

पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक मकान में किशोर का शव जमीन में गड़े मिलने से सनसनी फैल गई। शव जिस घर में मिला है वो रिटायर दारोगा का है। घटना पटना के दीघा थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किशोर की उम्र लगभग दस वर्ष आंकी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव जमीन में गाड़ा गया है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

नालंदा में हत्या कर घर पहुंचा दिया शव

नालंदा, जेएनएन। जिले के रहुई थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक को शादी समारोह में गोली मार दी गई। घटना के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मराज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पेशौर गांव निवासी युगल पासवान की बेटी का शादी समारोह चल रहा था। शनिवार की रात उनके घर में हल्दी की रस्म और भोज का कार्यक्रम था। आयोजन में गांव का धर्मराज कुमार भी आमंत्रित था। कार्यक्रम के दौरान धर्मराज के बेटे अनिल और मुकेश ने धर्मराज का विवाद हो गया। किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी।

पीएमसीएच में तीसरे दिन भी हड़ताल

पटना, जेएनएन। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टर तीसरे दिन भी हड़ताल की। इस दौरान डॉक्टरों द्वरा सभी तरह के काम बंद कर दिए। रविवार को पीएमसीएच में कार्य बहिष्कार के कारण राज्य के कोने-कोने से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटना में मानसून ने दिखाया असर

पटना, जेएनएन। 12 जुलाई तक मानसून के बादल छाने का मौसम विभाग का अनुमान रविवार को सही साबित हो रहा है। पटना में अहले सुबह बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई है। धूप पर बादलों से साये से मौसम खुशनुमा हो गया है। एेसे में लोग घरों से निकलने लगे हैं।

छपरा में युवक की हत्या

छपरा, जेएनएन। सारण जिले में रविवार की सुबह हत्या से सनसनी फैल गई। भेल्दी थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह से रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

chat bot
आपका साथी