Top Patna News Of The Day 04 October 2019, पटना में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली, वैशाली में स्कूल के बाहर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बिहार में डूबने से पांच बच्चों समेत दस की मौत

पटना में शुक्रवार की सुबह वैशाली गोलंबर के पास महिला पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। दो गोली लगने से घायल महिला का इलाज नावेल अस्पताल में चल रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 04:39 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 04 October 2019, पटना में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली, वैशाली में स्कूल के बाहर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बिहार में डूबने से पांच बच्चों समेत दस की मौत
Top Patna News Of The Day 04 October 2019, पटना में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली, वैशाली में स्कूल के बाहर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बिहार में डूबने से पांच बच्चों समेत दस की मौत

Top Patna News, 04 October Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

पटना में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली

पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर (राजेंद्र नगर पुल के नीचे) के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली रागिनी कुमारी (35) पर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। दो गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व में महिला के देवर बिल्डर जितेंद्र कुमार पर भी फायरिंग की गई थी। उन्हें अपराधियों ने तीन गोली मारी थी। जिनका इलाज चल रहा है।

वैशाली में स्कूल के बाहर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

वैशाली जेएनएन। वैशाली में अपराध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बार दरिंदों का शिकार 14 साल की किशोरी हुई है। जिसके साथ एक स्कूल के बाहर सामूहिक रूप से लोगों ने मुुंह काला किया है। वारदात महुआ थाना क्षेत्र में हुई है। किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर सभी आरोपित फरार हो गए हैं। सूचना पर महुआ थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। पीड़ित को गंभीर अवस्था में हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

बिहार में डूबने से पांच बच्चों समेत दस की मौत

पटना, जेएनएन। बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। अकेल शुक्रवार को सुबह से मौत का सिलसिला जारी है। जो रुकने का नाम नहीं ले रहा। हर घंटे कहीं न कहीं से डूबकर जान जाने की खबर आ रही है। शुक्रवार को चार बच्चों समेत दस की जान जा चुकी है। वहीं कई स्थानों पर लोगों के डूबने की सूचना है।

chat bot
आपका साथी