Top Patna News Of The Day 04 August 2019, हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार, पटना में तल्ख हुआ धूप का तेवर, एक घर में डकैती करने पहुंच गए 24 बदमाश, घरेलू विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या

बेगूसराय शनिवार को भाई ही भाई का दुश्मन बन गया। घरेलू विवाद में आकर बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 04:21 PM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2019 04:21 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 04 August 2019, हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार, पटना में तल्ख हुआ धूप का तेवर, एक घर में डकैती करने पहुंच गए 24 बदमाश, घरेलू विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या
Top Patna News Of The Day 04 August 2019, हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार, पटना में तल्ख हुआ धूप का तेवर, एक घर में डकैती करने पहुंच गए 24 बदमाश, घरेलू विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या

Top Patna News, 04 August Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार

पटना, जेएनएन। राजधानी पुलिस ने एक बार फिर से अपनी किरकिरी कराई है। पटना में हाजत से रविवार की सुबह कैदी फरार हो गया है। आरोपित को शनिवार की देर रात ही गुलजारबाग रेलवे स्टेशन से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है। फरार कैदी की खोजबीन की जा रही है। आरोपित का नाम अभिषेक है।

पटना में तल्ख हुआ धूप के तेवर

पटना, जेएनएन। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मानसून कमजोर हो गया है। पटना में तो दो दिनों तक बारिश न होने की संभावना है। इस दौरान धूप तल्ख जरूर सताएगी। रविवार को सुबह से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में वृद्धि के कारण उमस और गर्मी महसूस की जा रही है। रविवार को पटना का पारा अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसी तरह गया का तापमान 31 डिग्री पर है।

एक घर में डकैती करने पहुंच गए 24 लोग

सिवान, जेएनएन। जिले में शनिवार की रात डकैती का एक अजीब मामला सामने आया। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के एक घर में 24 लोग आ धमके। इतने लोगों को एक साथ देखकर कुछ देर तो घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए। जब बदमाशों ने अपनी मंशा जाहिर की तो परिजन सकते में आ गए। घटनाक्रम का विरोध करने पर दो को गोली मार दी। इस दौरान बदमाश डेढ़ लाख रुपये के गहने और दस हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गए।

घरेलू विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या

पटना, जेएनएन। जिले में रविवार को दो भाइयों का आपसी विवाद हत्या तक जा पहुंचा। जहां बड़े भाई ने छोटे की सोये अवस्था में चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बड़ा भाई फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भोलानंद गिरी के रूप में हुआ है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी