खुशखबरी : भारतीय करेंसी नोटों पर अब मैथिली को भी स्थान, जानिए...

भारतीय करेंसी नोटों पर अब 22 भाषाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। करेंसी नोटों पर मणिपुरी,संथाली, डोगरी और बोडो के साथ मैथिली भाषा भी दिखेगी। केंद्र सरकार ने करेंसी पर दर्ज होने वाले वाक्यों को आठवीं सूची में शामिल सभी भाषाओं में लिखने का आदेश जारी किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 16 Mar 2016 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 17 Mar 2016 11:16 AM (IST)
खुशखबरी : भारतीय करेंसी नोटों पर अब मैथिली को भी स्थान, जानिए...

पटना [काजल]। भारतीय करेंसी नोटों पर अब 22 भाषाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। करेंसी नोटों पर मणिपुरी,संथाली, डोगरी और बोडो के साथ मैथिली भाषा भी दिखेगी। केंद्र सरकार ने करेंसी पर दर्ज होने वाले वाक्यों को आठवीं सूची में शामिल सभी भाषाओं में लिखने का आदेश जारी किया है।

अभी तक भारतीय करेंसी नोटों पर केवल देश की 17 भाषाओं का ही प्रयोग होता है। उल्लेखनीय है कि मैथिली को आठ जनवरी 2004 को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। इसके साथ ही चार अन्य भाषाओं (मणिपुरी,संथाली, डोगरी और बोडो) को भी आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। अब तक इन भाषाओं को भारतीय करेंसी पर जगह नहीं मिल पाई थी।

केंद्र सरकार की इस नई व्यवस्था से करेंसी पर 22 भाषाएं दिखेंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की मुद्रा प्रभाग ने मैथिली के साथ ही चार अन्य भाषाओं को भी शामिल करने की बात कही गई है।

केंद्र सरकार का कहना है कि मैथिली की अपनी पुरानी लिपि कैथी या तिरहुता काफी समृद्ध है। इस भाषा के करेंसी पर आने से राष्ट्रीय एकता और मजबूत होगी। मैथिली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करेंसी के माध्यम से अधिक से अधिक लोग जान सकेंगे। करेंसी पर सभी भाषाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए सरकार वाक्यों के आकार में बदलाव कर सकती है।

chat bot
आपका साथी