...जब मंच छोड़ चल दिये लोजपा सांसद चिराग पासवान, जानिए कारण

कार्यकर्ता सम्‍मेलन में शामिल होने पहुंचे लोजपा सांसद चिराग पासवान नाराज होकर मंच छोड़ चल दिये। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाये।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Tue, 14 Nov 2017 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 14 Nov 2017 11:27 PM (IST)
...जब मंच छोड़ चल दिये लोजपा सांसद चिराग पासवान, जानिए कारण
...जब मंच छोड़ चल दिये लोजपा सांसद चिराग पासवान, जानिए कारण

सिवान [जेएनएन]। बिहार के सिवान जिले में लोजपा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन चिराग पासवान कार्यकर्त्ता सम्मलेन में आये थे। लेकिन जब कार्यकर्ताओ की संख्या नही दिखी तो मंच से जिलाध्यक्ष को फटकार लगा निकल पड़े। चिराग के जाने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर नारे लगाये।  

जानकारी के अनुसार, सिवान में आयोजित लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की कम भीड़ देख लोजपा संसदीय बोर्ड के चैयरमैन चिराग पासवान भड़क गए। उन्होंने माइक पकड़ कर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अभी तक 22 जिलों का भ्रमण किया, सबसे खराब स्थिति सिवान की है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देंगे। यह कहते हुए वे चले गए।

इसके बाद कार्यकर्ताओ ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि 2015 के विधान सभा चुनाव में जिसे प्रत्याशी बनाया था, वह नही आया। इसे चिराग ने नहीं पूछा। जिलाध्यक्ष पर नाहक गुस्सा उतारा। जो लोग पार्टी में शामिल होने आए थे, वे भी यह कहते हुए वापस हो गए कि इसमें शामिल नही होना है।

chat bot
आपका साथी