बिहार विधानसभा चुनाव: सीट बंटवारे का LJP ने दिया नया फॉर्मूला, JDU ने कह दी बड़ी बात

बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे का लोजपा ने एनडीए को नया फॉर्मूला दिया है जिसपर जदयू ने कहा है कि मीडिया में बयान देने से सीटों का बंटवारा नहीं होता है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 09:05 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव: सीट बंटवारे का  LJP ने दिया नया फॉर्मूला, JDU ने कह दी बड़ी बात
बिहार विधानसभा चुनाव: सीट बंटवारे का LJP ने दिया नया फॉर्मूला, JDU ने कह दी बड़ी बात

पटना, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले जदयू ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला दिया था तो आज एनडी में शामिल लोजपा ने भी सीटों का नया फॉर्मूला दिया है। लोजपा की पटना में हुई बैठक में पार्टी के नेता पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि विधान सभा चुनाव में लोजपा 43 सीटों पर दावा ठोकेगी। जिसपर जदयू ने कहा है कि समय से पहले इसपर बोलना उचित नहीं है।

लोजपा ने दिया सीट बंटवारे का फॉर्मूला, जदयू ने कही बड़ी बात

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा ने 17-17-6 का फार्मूला दिया है और कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी 119 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है ।

वहीं, पशुपति पारस के दावे पर वशिष्ट सिंह ने कहा है कि मीडिया में बयान देने से सियासी फैसला नहीं होता है।

सीट बंटवारे पर हर एक पार्टी का अपना अपना क्लेम होता है और समय से पहले इस मसले पर बोलना उचित नहीं है। 

प्रशांत किशोर ने कहा था-जदयू को मिलें सबसे ज्यादा सीटें

बता दें कि विहार विधानसभा चुनाव के लिए जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पहले ही कह दिया है कि बिहार में जदयू बड़े पार्टी की भूमिका में रहेगा, इसीलिए उसे विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को सीट बंटवारे के दौरान जदयू के प्रस्ताव पर पहले विचार करना चाहिए। 

जदयू देगा चूड़ा-दही भोज, तेजस्वी को बुलाने पर होगा विमर्श

इसके बाद मकर संक्रांति के अवसर पर जदयू की तरफ से दिए जानेवाले चूड़ा-दही भोज को लेकर JDU प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की तरफ से 15 जनवरी को  चूड़ा दही का भोज आयोजित होगा, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रण दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी के आमंत्रण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

प्रशांत किशोर दिल्ली में क्या कर रहे, वो जानें: वशिष्ठ

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सीटों पर पार्टी नेतृत्व का फैसला ही अंतिम फैसला होगा। हर राज्यों का अपना अलग अलग समीकरण होता है। प्रशांत किशोर के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि वो क्या कर रहे हैं, नहीं कह सकता?

chat bot
आपका साथी