LIVE BLOG

LIVE Bihar Breaking News: सम्राट चौधरी समेत कई BJP नेता गिरफ्तार, लाठीचार्ज से भड़के जेपी नड्डा, बोले- ये नीतीश सरकार की बौखलाहट का नतीजा

Bihar Latest Live Updates in Hindi : बिहार की राजनीति, शिक्षा, क्राइम, अर्थव्यवस्था, मौसम सहित तीनों राज्यों की तमाम छोटी-बड़ी खबरों का पल-पल अपडेट सिर्फ www.jagran.com पर।

Roma RaginiPublish:Thu, 13 Jul 2023 07:44 AM (IST) Updated:Thu, 13 Jul 2023 07:51 PM (IST)
LIVE Bihar Breaking News: सम्राट चौधरी समेत कई BJP नेता गिरफ्तार, लाठीचार्ज से भड़के जेपी नड्डा, बोले- ये नीतीश सरकार की बौखलाहट का नतीजा
LIVE Bihar Breaking News: सम्राट चौधरी समेत कई BJP नेता गिरफ्तार, लाठीचार्ज से भड़के जेपी नड्डा, बोले- ये नीतीश सरकार की बौखलाहट का नतीजा

Highlights

  • BPSC ने शिक्षक बहाली परीक्षा के लिए जारी किया प्रश्न पत्र प्रारूप
  • सिवान में हादसे में दो युवकों की गई जान
  • बिहार में शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जागरण डिजिटल डेस्‍क, पटना: Latest Bihar Live Updates in Hindi: बिहार की पॉलिटिक्स, एजुकेशन, हेल्थ, क्राइम, एंटरटेनमेंट, बिजनेस व सोशल मीडिया पर वायरल, लव अफेयर, भोजपुरी सिनेमा, मौसम, मानसून खेती-किसानी और ट्रेन से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में...

13/07/2023
7:51:18 pm

पटना: भाजपा विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक

 भाजपा विधायक राजू सिंह को मिली राहत को बरकरार रखते हुए पटना हाई कोर्ट ने अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश संदीप कुमार की एकल पीठ ने राजू सिंह की अभिखंडन (क्वाशिंग) याचिका पर सुनवाई की। साहेबगंज के विधायक राजू सिंह के विरुद्ध मुजफ्फरपुर के पारू थाना में राजद नेता तुलसी राय के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि हाई कोर्ट ने 21 जून को राजू सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। न्यायालय ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जांच अधिकारी को भी तलब किया था। इस मामले की सुनवाई एक महीने बाद होगी।

13/07/2023
7:47:00 pm

जमुई: मवेशी चराने गए युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव में गुरुवार की दोपहर बाद तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बरमोरिया निवासी मनोराम मरांडी का 14 वर्षीय पुत्र अमित मरांडी एवं रमेश हेब्रम का 10 वर्षीय पुत्र मोती हेंब्रम अपने घर से सटे बहियार के पास मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात होने से दोनों वज्रपात की चपेट में आ गए, जिसमें अमित मरांडी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मोती हेमब्रम घायल हो गया। 

13/07/2023
4:38:53 pm

पटना में जीतन राम मांझी की गाड़ी हुई पंक्चर

भिखारी ठाकुर पुल के ऊपर जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी फॉर्चूनर 0077 पंक्चर हो गई। मांझी गाड़ी में सवार थे। वह गाड़ी में ही बैठे रहे और सुरक्षाकर्मी गाड़ी का टायर बदल रहे थे।

13/07/2023
4:37:18 pm

बेगूसराय: वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

तेघड़ा थाना अंतर्गत रातगाव पंचायत के दुलारपुर चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दुलारपुर गांव की बेटी एवं वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उसे इलाज के लिए बरौनी के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे पटना रेफर किया गया था।

13/07/2023
4:37:17 pm

बेगूसराय: आलोक हत्याकांड का फर्दाफाश

बेगूसराय में रामदीरी निवासी आलोक हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दो देसी कट्टे, चार कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आलोक की हत्या उसके साले सत्यम आनंद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी।

13/07/2023
4:37:17 pm

महागठबंधन सरकार की बेशर्मी हद्द पार-महिला कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने पर भड़की भाजपा

महिला कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने को लेकर बिहार भाजपा ने निंदा की है। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि महागठबंधन सरकार की बेशर्मी हद्द पार है। बिहार में महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ोत्तरी कारण समझ लीजिए। महागठबंधन सरकार में प्रशासन को ही महिला सम्मान का धज्जियां उड़ाने का आदेश है। महिलाओं का तो इज्जत बख्श देते ठग राज!

13/07/2023
4:37:17 pm

चच्चा-भतीजा को एक-एक लाठी का देना होगा जवाब- अश्वनी चौबे

केंद्रीय मंत्रीय अश्वनी चौबे ने कहा कि महाठगबंधन सरकार ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया है। चच्चा-भतीजा को एक-एक लाठी का जवाब देना होगा

13/07/2023
4:37:16 pm

तस्करों का शातिराना अंदाज, स्कॉर्पियो के एक-एक इंच में मिली शराब चौगाईं

बक्सर में इन दिनों शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है। शराब तस्करी रोकने के लिए हो रही कार्रवाई के कारण तस्करी के तरीके बदल रहे हैं। प्रतिदिन धंधेबाज नए आइडिया अपना रहे हैं। बुधवार की देर रात चौगाईं में एक स्कॉर्पियो की सीट, डिक्की और छत में तहखाना बनाकर जा रही शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने धर दबोचा हैं।

13/07/2023
4:37:16 pm

बेगूसराय में पिस्तौल के बल पर युवक से लूट

बेगूसराय में बाजार से घर जा रहे युवक से बाइक व पांच हजार रुपये की लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर ग्रामीण पथ पर पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

13/07/2023
4:37:16 pm

पटना: जीतन राम मांझी की गाड़ी हुई पंक्चर

भिखारी ठाकुर पुल के ऊपर जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी फॉर्चूनर 0077 पंक्चर हो गई। मांझी गाड़ी में सवार थे। वह गाड़ी में ही बैठे रहे और सुरक्षाकर्मी गाड़ी का टायर बदल रहे थे।

13/07/2023
4:37:16 pm

जहानाबाद: अपर मुख्य सचिव केके पाठक जहानाबाद पहुंचे

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे हैं। सदर प्रखंड स्थित उंटा मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। साथ में डीएम ऋषि पांडे एसडीओ मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

13/07/2023
4:37:16 pm

गोपालगंज: युवक को चाकू मारकर किया घायल

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहा नहर के समीप आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को एक युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव का निवासी है।

13/07/2023
4:37:15 pm

बेगूसराय में पिस्तौल के बल पर युवक से लूट

बेगूसराय में बाजार से घर जा रहे युवक से बाइक व पांच हजार रुपये की लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर ग्रामीण पथ पर पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

13/07/2023
4:37:15 pm

बेगूसराय में पिस्तौल के बल पर युवक से लूट

बेगूसराय में बाजार से घर जा रहे युवक से बाइक व पांच हजार रुपये की लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर ग्रामीण पथ पर पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

13/07/2023
4:37:15 pm

बेगूसराय में पिस्तौल के बल पर युवक से लूट

बेगूसराय में बाजार से घर जा रहे युवक से बाइक व पांच हजार रुपये की लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर ग्रामीण पथ पर पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

13/07/2023
4:37:15 pm

बेगूसराय में पिस्तौल के बल पर युवक से लूट

बेगूसराय में बाजार से घर जा रहे युवक से बाइक व पांच हजार रुपये की लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर ग्रामीण पथ पर पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

13/07/2023
4:37:14 pm

जहानाबाद: अपर मुख्य सचिव केके पाठक जहानाबाद पहुंचे

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे हैं। सदर प्रखंड स्थित उंटा मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। साथ में डीएम ऋषि पांडे एसडीओ मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

13/07/2023
4:37:04 pm

बेगूसराय में पिस्तौल के बल पर युवक से लूट

बेगूसराय में बाजार से घर जा रहे युवक से बाइक व पांच हजार रुपये की लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर ग्रामीण पथ पर पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

13/07/2023
4:36:41 pm

आरा में बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के जमुनी टोला, नारायणपुर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने सदर अस्पताल आरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक 60 वर्षीय बहादुर यादव जमुनी टोला गांव निवासी भगवान यादव के पुत्र थे। मृतक के सिर, हाथ और पैर में जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी है।

13/07/2023
4:10:38 pm

भाजपा नेता की मौत का जिम्मेदार कौन-चिराग पासवान का नीतीश कुमार से सवाल

भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार को घेरा है। चिराग पासवान ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की ओर से बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं। मैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार से भी पूछना चाहता हूं कि उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है? 

#WATCH | " I condole the death of BJP worker Vijay Singh, on behalf of my party... I also want to ask Nitish Kumar and Bihar govt, who is responsible for his death? Somebody was beaten to death by a lathi...those who raise their voice against the state govt is silenced by… pic.twitter.com/p2nJ2nbw0T

— ANI (@ANI) July 13, 2023

13/07/2023
4:05:43 pm

नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की-सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की है। हम नीतीश कुमार पर केस चलाएंगे। 

लोकतंत्र की हत्या हो रही है और नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की है। नीतीश कुमार जी पर (IPC की धारा) 302 का मुकदमा चलाने का काम करेंगे। आप लाठी चलाएं या फिर गोली, भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी pic.twitter.com/6570QxhLm0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023

13/07/2023
4:01:21 pm

लाठीचार्ज में जमुई के वरिष्ठ नेता भी घायल

बिहार विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज में भाजपा जमुई के वरिष्ठ नेता व बेगूसराय प्रभारी विकास प्रसाद सिंह बुरी तरह घायल हो गए। विकास सिंह के सिर पर लाठी से प्रहार किया गया है। इनके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के जमुई जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान के भी घायल होने की सूचना है। 

13/07/2023
3:56:53 pm

सम्राट चौधरी समेत कई भाजपा नेता गिरफ्तार

बिहार भाजपा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत की नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पार्टी ने कहा कि वे गिरफ्तारी से डरनेवाले नहीं है। 

"हम डरते नहीं गिरफ्तारी से, हम लड़ते रहेंगे बिहार की बेहतरी के लिए"

भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @SMCHOUOfficial जी समेत सभी वरिष्ठ नेतागण को महागठबंधन सरकार की "अलोकतांत्रिक सरकार" ने गिरफ्तार कर लिया।

इन गिरफ्तारियों से बिहार की आवाज नहीं दबा सकती ठगों की सरकार!… pic.twitter.com/DBecR32g5b

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) July 13, 2023

13/07/2023
3:40:01 pm

लाठीचार्ज के विरोध में कल भाजपा का राजभवन मार्च

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कल हम राज्यपाल के पास जाएंगे और राज्यसभा मार्च करेंगे। इन भ्रष्टाचारियों को एक भी दिन सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। 

कल हम राज्यपाल के पास जाएंगे और राज्यसभा मार्च करेंगे। इन भ्रष्टाचारियों को एक भी दिन सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। इन्होंने शिक्षकों के साथ भी लाठीचार्ज की और उनकी आवाज़ को दबाने का काम किया। 10 लाख रोज़गार देने के सवाल पर यह लोग बौखलाकर लाठी बरसाते हैं। हम राज्यपाल जी से… pic.twitter.com/d2rozGApre

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023

13/07/2023
3:32:42 pm

बिहार के सीएम नैतिकता भूले-जेपी नड्डा

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 13, 2023

13/07/2023
3:28:26 pm

भाजपा नेता की मौत पर बोले सुशील मोदी- हम पुलिस पर दर्ज कराएंगे हत्या का केस

लाठीचार्ज से भाजपा नेता की मौत पर भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता की पुलिस के लाठीचार्ज से मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हुई। हम पुलिस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराएंगे। इन सबके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

#WATCH | Bihar | “It is so unfortunate that one of our party workers died due to a lathi charge by the police. He died on the way to the hospital. We will lodge murder charges against the police. Nitish Kumar is responsible for all this”: Sushil Modi, Former Deputy CM of Bihar &… pic.twitter.com/HVGmquoWJ4

— ANI (@ANI) July 13, 2023

13/07/2023
3:23:59 pm

विजय कुमार सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पटना में लाठीचार्ज के दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। वे 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे, 2023 में इन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके घर जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंची, कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

13/07/2023
2:40:12 pm

पुलिस की पिटाई से भाजपा महासचिव की मौत

जहानाबाद के जिला भाजपा महासचिव विजय कुमार सिंह की पुलिस पिटाई से मौत हो गई है। मौत की पुष्टि हो गई है। उनके सिर पर लाठी मारी गई थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने पटना मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, लाठीचार्ज में खगड़िया जिला के भाजपा कार्यकर्ता बबलू कुमार शौर्य और एक महिला कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

13/07/2023
2:15:53 pm

पटना कॉलेज में बमबाजी, हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़े

पटना कालेज में इंडक्शन मीट के दौरान बमबाजी की सूचना है। इसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं। बताया गया है कि हॉस्टल में रहनेवाले के छात्र आपस में भिड़े हैं। सूचना यह भी मिल रही है कि अभी भी रुक-रुककर गोलियां चल रही हैं।

13/07/2023
2:05:35 pm

राम कृपाल बोले- बिहार में आपातकाल लागू

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में आपातकाल लागू हो गया है।

13/07/2023
2:01:37 pm

लोकतंत्र की हत्या: प्रमोद कुमार

पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने लाठीचार्ज को लेकर कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। गांव-गांव तक लड़ाई को भाजपा ले जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

13/07/2023
2:01:33 pm

पटना: औरंगाबाद के सांसद ने नीतीश को बताया तानाशह

औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार तानाशाह हो गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को डाकबंगला चौराहे से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद लाठीचार्ज किया गया है।

13/07/2023
2:00:18 pm

पटना: घायलों को गार्डिनर रोड हॉस्पिटल भेजा गया

घायलों को एंबुलेंस से गार्डिनर रोड हॉस्पिटल भेजा गया हैं। इसमें मीडियाकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता दोनों ही शामिल हैं। लाठीचार्ज के कारण स्कूली वाहनों को भी रास्ता नहीं मिल रहा है।

13/07/2023
1:58:00 pm

पटना: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फटा

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

13/07/2023
1:41:32 pm

पटना: सम्राट बोले- लठबंधन सरकार से डरने वाले नहीं

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने विरोध जताया है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है। हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है....।

लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है।
हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है.... pic.twitter.com/t1x93Ls4Pr

— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) July 13, 2023

13/07/2023
1:19:55 pm

पटना: भाजपा कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से पीछे धकेला

विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे जाने और वाटर कैनन से पानी की बौछार करने के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

#WATCH | Patna: Security personnel use water cannons and open lathi charge to disperse BJP workers protesting against Bihar govt on issue of the posting of teachers in the state pic.twitter.com/Vxp010wYDo

— ANI (@ANI) July 13, 2023

13/07/2023
1:12:05 pm

पटना: भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैसे के गोले भी दागे

बिहार में विधानसभा में चौथे दिन हुए जोरदार हंगामे और मार्शलों के दो भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकालने के बाद पटना में लाठीचार्ज की खबर है। जानकारी के अनुसार, पटना के डाक बंगला चौराहा पर विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे जाने की भी सूचना है। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को भी महिला पुलिस ने रोकने की कोशिश की है।

पटना में पुलिस की पिटाई के बाद सड़क पर गिरे भाजपा के तरारी विधानसभा सभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी।

13/07/2023
12:49:24 pm

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर मुजफ्फरपुर में सड़क पर उतरे लोग

मुजफ्फरपुर में स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर लोग सड़क पर उतर गए। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे किसी भी वाहन को आने जाने नहीं दे रहे हैं। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने एक कैदी वाहन को वहां से जाने नहीं दिया।

13/07/2023
12:33:49 pm

मार्शलों ने भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाला

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामेदार रहा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद स्पीकर ने दो विधायकों को मार्शल से बाहर निकालवा दिया।

#WATCH | Patna | Two Bihar BJP MLAs marshalled out of Bihar Assembly after they reportedly raised the issue of the posting of teachers in the state. pic.twitter.com/B7WjkfokGw

— ANI (@ANI) July 13, 2023

13/07/2023
11:23:33 am

बिहार विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार विधानसभा परिसर में वामदल ने भी प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा और अमित शाह के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

13/07/2023
11:10:07 am

बिहार विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

तेजस्वी यादव के विरोध में और 10 लाख नौकरी की मांग को लेकर चौथे दिन भी भाजपा का प्रदर्शन जारी रहा। भाजपा नेताओं ने विधानसभा के बाहर तेजस्वी यादव को बर्खास्त करो वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

13/07/2023
10:23:02 am

भाजपा के विधानसभा मार्च को लेकर की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भाजपा के बिहार विधानसभा मार्च को देखते हुए विधानसभा के बाहर गेट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था। पटना में सुरक्षा के कड़े प्रबंध। छह मजिस्ट्रेट, तीन DSP, दो सिटी एसपी तैनात। 200 लाठी पार्टी और 50 से अधिक राइफलधारी तथा 50 महिला पुलिस सहित एसटीएफ के जवानों की तैनातीीकी गई है।

13/07/2023
10:23:00 am

भोजपुर में SSB जवान और उनकी मां को पुलिस ने पीटा

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक की शाखा में एसएसबी जवान और उनकी मां के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस एसएसबी जवान और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। इसे लेकर पीड़ित महिला ने गीधा ओपी में शिकायत भी दर्ज कराई है।

13/07/2023
8:52:44 am

केके पाठक के खिलाफ मानवाधिकार आयोग गए शिक्षक

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बीते 11 जुलाई से नियोजित शिक्षक राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर पटना में आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आंदोलनकारी शिक्षकों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। केके पाठक ने 13 जुलाई को विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर भी पत्र लिखा है। 13 जुलाई शिक्षकों के मुद्दे पर भाजपा के विधानसभा घेराव कार्यक्रम है। इस बीच टीईटी शिक्षक संघ शिक्षा विभाग की कार्रवाइयों को असंवैधानिक बताते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। संघ ने मानवाधिकार आयोग से केके पाठक व जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों के पत्रों को निरस्त कराने की मांग की है।

13/07/2023
8:49:43 am

सिवान में कार पानी से भरे गड्ढे में पलटी, दो युवकों की मौत

 सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नूरहाता बांग्ला फील्ड में बुधवार की देर शाम एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक कार में सवार होकर तीन युवक बर्थडे पार्टी में जा रहे थे, तभी कार पानी से भरे गड्ढ़े में पलट गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

13/07/2023
8:02:31 am

विवि में आज से भरे जाएंगे पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म

मधेपुरा जिले के सिहेंश्वर के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर पीजी फर्स्ट सेमेस्टर दिसंबर 2022 (सीबीसीएस कोर्स) के परीक्षा फॉर्म भरने की डेट निर्धारित की है। नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो. शशिभूषण ने सूचना जारी कर बताया कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर दिसंबर 2022 (सीबीसीएस) के परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के साथ 13 जुलाई से 17 जुलाई तक भरा जाएगा है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 19 जुलाई तक तिथि निर्धारित है।

13/07/2023
7:48:05 am

आज स्कूलों में गहन निरीक्षण, गैरहाजिर मिले शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश

आए दिन विद्यालयों में बिना सूचना दिए गैरहाजिर पाए जा रहे शिक्षकों और उनके संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने गुरुवार को सभी जिलों में विद्यालयों में गहन निरीक्षण करने का आदेश दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलों के प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्य दिवस पर शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आदेश जारी किया है।

13/07/2023
7:45:40 am

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पारूप जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का प्रारूप जारी कर दिया है। एक लाख 70 हजार से अधिक पदों के लिए प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थियों को दो पत्र की परीक्षा में शामिल होना होगा। भाषा से संबंधित पहला पत्र सभी अभ्यर्थियों के लिए एक ही होगा। दो खंडों में 100 अंकों का यह पत्र क्वालीफाइंग होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी