दुष्कर्म के आरोपितों को सजा दिलाने की मांग को ले प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बरसाईं लाठियां Patna News

राजधानी के डाकबंगला चौराहे के पास राजगीर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपितों को सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस की लाठी खानी पड़ी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:18 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 10:18 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपितों को सजा दिलाने की मांग को ले प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बरसाईं लाठियां Patna News
दुष्कर्म के आरोपितों को सजा दिलाने की मांग को ले प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बरसाईं लाठियां Patna News

पटना, जेएनएन। राजगीर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एफएसएल रिपोर्ट और कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल नहीं करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को राजधानी के डाकबंगला चौराहे के पास लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लोग अखिल राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी के बैनर तले जुटे थे। गांधी मैदान में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता पोस्टर-बैनर लेकर जेपी गोलंबर से सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। तभी पुलिस उन्हें डाकबंगला चौराहे के पास रोकने का प्रयास करती है। इसी बीच काफी संख्या में लोग बैरिकेडिंग हटा कर आगे बढऩे का प्रयास करते हैं, इस पर पुलिस लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ देती है। इसमें कई लोग मामूली रूप से चोटिल हो जाते हैं।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अखिल राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे से गांधी मैदान में जुटने लगे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि दुष्कर्म मामले में महीनों गुजर जाने के बाद भी पुलिस न्यायालय के समक्ष फोरेंसिक रिपोर्ट और आरोप पत्र समर्पित नहीं कर पाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिहार सरकार व भारत सरकार से एसआइटी गठन कर जांच व स्पीडी ट्रायल चलवाकर आरोपितों को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। साथ ही पीडि़ता को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपए मुआवजे की भी मांग की गई।

मांग को लेकर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए गांधी मैदान से जेपी गोलंबर की तरफ बढऩे लगे। गांधी मैदान और कोतवाली पुलिस के साथ वहां पहले से अतिरिक्त जवान तैनात थे। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर पर रोकने का प्रयास किया लेकिन विफल रही। आक्रोशित भीड़ जेपी गोलंबर से आगे बढ़ते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गई। इस बीच कुछ कार्यकर्ता पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए बेरिकेडिंग हटाकर आगे बढऩे लगे।

इससे डाकबंगला चौराहे पर जाम लग गया। चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे तक पुलिस प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास करती है। लेकिन वे मुख्यमंत्री आवास जाने की जिद पर अड़े थे। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ते ही पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।

महिला पुलिस भी मौजूद थी। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए। करीब एक घंटे तक डाकबंगला चौराहा अस्त-व्यस्त रहा। शहर कोतवाल रामशंकर ने बताया कि मामले में पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी