जैविक उद्यान के नए केज में दिखेंगे चार तेंदुए

संजय गांधी जैविक उद्यान में 97 लाख की लागत से बने नए केज में रविवार को चार तेंदुए लाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2017 03:06 AM (IST)
जैविक उद्यान के नए केज में दिखेंगे चार तेंदुए
जैविक उद्यान के नए केज में दिखेंगे चार तेंदुए

पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान में 97 लाख की लागत से बने नए केज में रविवार को चार तेंदुए लाए जाएंगे। पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव दिन के ग्यारह बजे इसका लोकार्पण करेंगे।

जंगल से भटकर ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले दो तेंदुओं को नए केज में डाला जाएगा। इसके साथ पूर्व से केज में रहने वाले दो तेंदुएं भी रहेंगे। इनके लिए दो बड़े केज है तथा दो नर्सरी हैं। दोनों बड़े केज में शीशा लगाया गया गया है। दर्शकों को तेंदुए देखने में जाली भी बाधक नहीं बनेगी। केज के अंदर तेंदुए के लिए उछल-कूद करने की व्यवस्था की गई है। तेंदुओं का केज जैविक उद्यान के गेट संख्या एक के पास मुख्य सड़क के किनारे बना है। रेलवे लाइन क्रॉस करते ही तेंदुआ दिखेगा। उसके बगल में चिंपैंजी का केज है।

chat bot
आपका साथी