वेलेंटाइन डे पर कुछ खास लेकर आ रहे खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह, यहां देखें गाने का टीजर

अक्षरा सिंह और खेसारीलाल यादव का एक और सान्ग इस वेलेंटाइन डे पर सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज होने वाला है। इसका टीजर शनिवार को जारी किया गया है। प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट होगा।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 03:24 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 05:40 PM (IST)
वेलेंटाइन डे पर कुछ खास लेकर आ रहे खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह, यहां देखें गाने का टीजर
अक्षरा सिंह और खेसारीलाल यादव। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। साल 2021 में आए गाने पानी-पानी भोजपुरी से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर कुछ नया करने को तैयार है। बात अक्षरा सिंह और खेसारीलाल यादव की हो रही है। दोनों का एक और सान्ग इस वेलेंटाइन डे पर सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज होने वाला है। इसका टीजर शनिवार को जारी किया गया है। सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहतरीन होने वाला है। अक्षरा और खेसारीलाल के नए गाने का टीजर देखने के लिए यहां क्लिक करें https://youtu.be/H-dzGRLO8JM

प्रेम के महीने में मिलेगी बड़ी सौगात

बद्रीनाथ झा ने कहा कि प्रेम का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाली रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार हैं। यूं कहें कि प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट होगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से दर्शकों ने पानी-पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें पसंद आएगा। इसलिए अपील है कि आप हमारे आने वाले गाने को जरूर सुनें। 

बालीवुड को भी पसंद आ रही अक्षरा-खेसारी की जोड़ी

आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं, जिनकी ओर अब बालीवुड भी आकर्षित हो रहा है। बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे। साल के अंत में पानी-पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया। फिर क्या था हो गया धमाका। उसी सफलता को सारेगामा एक बार फिर से दोहराने के लिए जल्द ही एक रोमांटिक गाना ला रहा है, जिसका टीजर आउट हो गया है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। 

chat bot
आपका साथी