काटजू ने फिर दिया विवादित बयान, बिहारियों को बताया मूर्ख

पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू एक बार फिर बिहार से संबंधित बयान को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने लालू का उदाहरण देते हुए बिहारियों को मूर्ख बताया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 08:05 AM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM (IST)
काटजू ने फिर दिया विवादित बयान, बिहारियों को बताया मूर्ख
काटजू ने फिर दिया विवादित बयान, बिहारियों को बताया मूर्ख

पटना [वेब डेस्क]। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन रहे जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपने बयान में एक बार फिर बिहारियों का मजाक उड़ाया है। फेसबुक पर अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बहाने बिहारियों पर निशाना साधा है। उधर काटजू के इस बयान पर बिहार में फिर बवाल मच गया है। विभिन्न नेताओं ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

बार-बार क्यों देनी पड़ती है सफाई

काटजू ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है कि लालू प्रसाद ने लोकसभा में कहा था कि वे मूर्ख नहीं। आखिर बार-बार बिहारियों को ऐसा क्योंन कहना पड़ता है। काटजू ने आगे लिखा है कि यह भी एक मजाक है और इसके लिए बिहारी उनपर मुकदमा न करें। इसके पहले नीतीश कुमार पर लिखने के कारण जदयू एमएलसी ने मुकदमा कर दिया था।

बयान की चौतरफा आलोचना

विदित हो कि मार्कंडेय काटजू इसके पहले बिहार व बिहारियों पर लगातार विवादित ट्वीट्स कर चुके हैं। हाल ही में उनके ऐसे ट्वीट्स की आलोचना हुई थी। उनके ताजा बयान की भी आलोचना हो रही है।

chat bot
आपका साथी