उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मांझी की पार्टी ने कसी कमर, कल योगी से मिलेंगे बिहार के मंत्री

जीतन राम मांझी के बेटे और पार्टी के प्रधान महासचिव संतोष सुमन ने रविवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी सक्रिय हो गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:31 PM (IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मांझी की पार्टी ने कसी कमर, कल योगी से मिलेंगे बिहार के मंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी सक्रिय हो गई है। जीतन राम मांझी के बेटे और पार्टी के प्रधान महासचिव संतोष सुमन ने रविवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वहां प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बिहार, बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा के बाद पार्टी अब उत्तर प्रदेश में काम शुरू करेगी। यूपी में जनता से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिन्हें स्वर देने की जरूरत है। नीतीश सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री संतोष सुमन के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने की योजना थी मगर मुलाकात नहीं हो सकी। अब पार्टी की ओर से सोमवार को मुलाकात की संभावना जताई गई है।  

बता दें कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डा संतोष कुमार सुमन यूपी दौरे पर हैं। शनिवार को संतोष उत्त प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनकी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होनी है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाएगा। हालांकि मंत्री संतोष मांझी के यूपी दौरे को हम ने अलग बताया है। संतोष के यूपी जाने पर पार्टी प्रवक्ता डा. दानिश रिजवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनिक विस्तार के साथ-साथ संतोष मांझी कई स्थानियों मुद्दों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से मिलने गए हैं। बिहार सरकार में मंत्री एवं पार्टी के प्रधान महासचिव यूपी दौरे से पहले बंगाल में भी संगठन के विस्तार को लेकर पहुंचे थे। बंगाल में भी वे स्थानीय मुद्दों को लेकर कई कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

chat bot
आपका साथी