बिहार: संगठन की मजबूती में जुटा जदयू, प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान

विधानसभा चुनाव के लिए बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए अभी से कमर कस ली है। पार्टी ने अाज अलग-अलग जिलों में पार्टी के बड़े नेताओं की टीम रवाना की है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 05:55 PM (IST)
बिहार: संगठन की मजबूती में जुटा जदयू, प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान
बिहार: संगठन की मजबूती में जुटा जदयू, प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान

पटना [जेएनएन]। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए काफी वक्त है, लेकिन सत्तारूढ़ जदयू अपने संगठन की मजबूती में लग गया है। पार्टी की तरफ से बुधवार को अलग-अलग जिलों में पार्टी के बड़े नेताओं की टीम रवाना की गई जो जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के बीच जायेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम पूरे बिहार में भ्रमण करेगी। 15 से 18 नवंबर तक ये टीम क्षेत्र में रहेगी और संगठन की मजबूती पर जोर देंगी। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि हर बूथ पर एजेंट की नियुक्ति होगी साथ ही साथ सरकार के कामों की भी समीक्षा होगी।

संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को दहेज़ प्रथा और बाल विवाह के लिए जागृत किया जायेगा और इसके साथ ही सात निश्चय के कामों की भी समीक्षा की जायेगी। पार्टी के इस कार्यक्रम के तहत मंत्री महेश्वर हजारी हाजीपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भी रवाना हुईं।

ये दोनों मंत्री चार जिलों का दौरा करेंगे जिनमें वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा जिले शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि पार्टी का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है और संगठन को मजबूती देने के लिए लगे सभी पदाधिकारी अपना काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू सबसे मजबूत और बड़ी पार्टी है, ऐसे में यहां के लोगों को सामाजिक परिवर्तन में साथ देने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी