KC Tyagi: केसी त्यागी पर जदयू की सफाई, कहा- इस कारण सूची में नाम शामिल नहीं, पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे

जदयू ने केसी त्यागी के मामले में सफाई दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद(यू) ने बुधवार को कहा कि अनुभवी नेता केसी त्यागी पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे। हालांकि उनके बार-बार अनुरोध पर ही उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2023 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2023 04:41 PM (IST)
KC Tyagi: केसी त्यागी पर जदयू की सफाई, कहा- इस कारण सूची में नाम शामिल नहीं, पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे
केसी त्यागी पर जदयू की सफाई, कहा- इस कारण सूची में नाम शामिल नहीं, पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे

पीटीआई, पटना। K C Tyagi: बिहार में जदयू की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में केसी त्यागी का नाम नहीं होने को लेकर पार्टी की ओर से अब सफाई दी गई है। जदयू ने कहा है कि त्यागी पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद(यू) ने बुधवार को कहा कि अनुभवी नेता केसी त्यागी पार्टी के 'मजबूत स्तंभ बने रहेंगे।' हालांकि, उनके 'बार-बार अनुरोध' पर ही उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

पार्टी की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी करने के एक दिन बाद जदयू की यह सफाई आई है। नई सूची में त्यागी का नाम था। जद(यू) के सबसे लोकप्रिय प्रवक्ता का सूची में नाम नहीं होने से कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं।

पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने एक बयान में कहा कि त्यागी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से बाहर रखने को लेकर मीडिया ने गलत संदेश प्रसारित किया है। बता दें कि त्यागी पहले पार्टी में मुख्य महासचिव के पद पर थे।

त्यागी करीब पांच दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। खान ने दावा किया कि त्यागी ने ही पिछले साल दिसंबर में हुई जद(यू) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार से 'उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने' का अनुरोध किया था।

खान ने कहा कि उनके बार-बार अनुरोध पर ही पार्टी उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने पर सहमत हुई। लेकिन वह नीतीश कुमार जी के साथ पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे।"

जदयू की राष्ट्रीय कमेटी की सूची जारी

बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। इसके अनुसार, मंगनी लाल मंडल को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने अपने कई सांसदों व पूर्व सांसदों सहित जलसंसाधन मंत्री संजय झा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।

कुल 22 राष्ट्रीय महासचिव व सात सचिव बनाए गए हैं। वहीं, शैलेंद्र कुमार को दिल्ली प्रदेश जदयू का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी