Lok Sabha Election 2019: सिग्रीवाल के सिर लगातार दूसरी बार सजा महाराजगंज का ताज

महाराजगंज में भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंच गए हैं। उन्होंने राजद के प्रत्याशी रंधीर सिंह को पराजित कर दिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 04:38 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: सिग्रीवाल के सिर लगातार दूसरी बार सजा महाराजगंज का ताज
Lok Sabha Election 2019: सिग्रीवाल के सिर लगातार दूसरी बार सजा महाराजगंज का ताज

महाराजगंज, जेएनएन। महाराजगंज में जनता की कयासाजी को विराम देते हुए लगातार दूसरी बार एक ही नाम का प्रत्याशी सांसद होगा। महाराजगंज में भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए हैं। उन्होंने राजद के प्रत्याशी रंधीर सिंह को पराजित कर दिया है। इस जीत के साथ ही सिग्रीवाल लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।

बोले सिग्रीवाल, जनता की है जीत

इस जीत से प्रसन्न सिग्रीवाल ने कहा कि यह जनता की जीत है। लोगों ने एक बार फिर अपनी आस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दिखाई है। देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने जो कार्य किया है उसको पूरे देश ने देखा और आज परिणाम हमारे पक्ष में आया। लोग समझ गए हैं कि मोदी जी के ही हाथ में देश सुरक्षित है। यह उसी का परिणाम है। बताते चलें कि शुक्रवार को पहले राउंड की काउंटिंग के साथ ही जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंधीर सिंह से आगे हो गए थे। इसके बाद हर राउंड में सिग्रीवाल बढ़त बनाते गए। अंत में उनकी जीत हुई।

छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे सिग्रीवाल

महाराजगंज लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का जन्म सारण जिले के भूमिहारा गांव में 2 जनवरी 1969 को हुआ था। जनार्दन के पिता नागेश्वर सिंह किसान हैं। सिग्रीवाल ने राजनीति विज्ञान से एमए की शिक्षा हासिल की है। उन्होंने राजनीतिक की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सिग्रीवाल भाजपा के सारण जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।

जमीनी नेता के रूप में रही है सिग्रीवाल की पहचान

जनार्दन पहली बार जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। दूसरी बार नए परिसीमन में छपरा विस से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर बिहार सरकार में कला-संस्कृति, खेल एवं युवा विभाग के मंत्री बने। पहली बार लोकसभा का चुनाव इन्होंने वर्ष 2014 में महाराजगंज लोकसभा सीट से लड़ा और जीत हासिल की। तब इन्होंने राजद के प्रभुनाथ सिंह को हराया था। सिग्रीवाल की पहचान एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में रही है। लोकसभा में जनसमस्याओं को रखने में इन्हें बेस्ट सांसद के रूप में भी पहचान मिली।

महाराजगंज लोकसभा

2014 के परिणाम

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा)- 3,20,753

प्रभुनाथ सिंह (राजद)- 2,82,338

जीत-हार का अंतर- 38,415

2009 का परिणाम

उमाशंकर सिंह (राजद)- 2,11,610

प्रभुनाथ सिंह ( जदयू)- 2,08,813

जीत-हार का अंतर - 2,797

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी