मूर्ति विसर्जन से अशोक राजपथ पर लगा जाम

पटना सिटी । दीपावली के अवसर पर जगह-जगह स्थापित मां काली एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Oct 2017 03:08 AM (IST) Updated:Mon, 30 Oct 2017 03:08 AM (IST)
मूर्ति विसर्जन से अशोक राजपथ पर लगा जाम
मूर्ति विसर्जन से अशोक राजपथ पर लगा जाम

पटना सिटी । दीपावली के अवसर पर जगह-जगह स्थापित मां काली एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को दिनभर जारी रहा। पटना सिटी अनुमंडल अन्तर्गत विभिन्न इलाकों से निकला विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ गायघाट व भद्रघाट पहुंचा। यहां दर्जनों प्रतिमाएं गंगा में प्रवाहित की गई। जुलूस के कारण अशोक राजपथ पर जाम लगा रहा। घंटों जाम में फंसे लोग कानफाड़ू आवाज से भी परेशान हुए। मां की जय-जयकार करते हुए युवाओं की टोली घाट तक पहुंची। वहां विधि विधान के साथ प्रतिमा की पूजा की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अंतिम विदाई दी।

chat bot
आपका साथी