जूम एप पर सावन की मस्ती, संगिनियों ने लिया खूब आनंद

दोस्तों के साथ मस्ती हाथ में हरी चूड़ी मेंहदी और हरे रंग की साड़ी में उत्साह से लबरेज दिखीं महिलाएं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 06:37 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:37 AM (IST)
जूम एप पर सावन की मस्ती, संगिनियों ने लिया खूब आनंद
जूम एप पर सावन की मस्ती, संगिनियों ने लिया खूब आनंद

पटना। दोस्तों के साथ मस्ती, हाथ में हरी चूड़ी, मेंहदी और हरे रंग की साड़ी में उत्साह से लबरेज संगिनी क्लब की सदस्यों ने बुधवार को जमकर धमाल किया। दैनिक जागरण संगिनी क्लब द्वारा जूम एप पर सावन मिलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्य डॉ. मोनी त्रिपाठी ने सभी को सावन की बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन हम मन में इसका असर नहीं होने दें और खुलकर इंज्वाय करें। अपनों के साथ सुरक्षित रहें। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री नेहा मर्दा ने भी सभी को बधाई दी। सभी प्रतिभागियों की तारीफ करते हुए विजेताओं को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया। जूम एप पर होने वाली इस प्रतियोगिता में सभी ने बड़े ही अच्छे तरीके से भाग लिया और खुल कर मस्ती की।

मेंहदी और चूड़ी प्रतियोगिता का आयोजन :

जूम एप पर आयोजित सावन महोत्सव में संगिनी क्लब की सदस्यों ने बहुत उत्साह के साथ वीडियो के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को सभी के सामने पेश किया। किसी ने अपने हाथ पर दूल्हा-दुल्हन बनाया तो किसी ने सावन के झूले को अपने हाथों में दिखाया। वहीं अपनी चूड़ी को भी मेंहदी के रंग में रंगा हुआ दिखाया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी ने अपनी तरफ से बहुत अच्छा प्रयास किया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर बबिता, दूसरे स्थान पर श्वेता साही और पहले स्थान पर सुषमा गुप्ता रहीं।

रैंप वॉक में घर की छत पर बिखेरा जलवा :

इस बार के सावन उत्सव में प्रतिभागियों ने वीडियो के माध्यम से अपना रैंप वॉक सभी को दिखाया। इस बार के सावन उत्साव में प्रतिभागियों ने अपनी छत पर और अपने कमरे में रैंप वॉक किया। इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर वीणा गुप्ता, दूसरे स्थान पर ऋचा और पहले स्थान पर रक्षा सिंह रहीं।

chat bot
आपका साथी