पटना से कोलकाता जा रहे IndiGo विमान को रांची में कराना पड़ा लैंड, डरे यात्री; ये रही वजह

विमान से यात्रा कर रहे समरजीत ने ट्वीट कर एयरपोर्ट आथॉरिटी को जानकारी दी कि पटना से उड़ान भरने में देरी हुई। यात्रियों को बिना किसी सूचना के रांची हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। इससे विमान के सभी यात्री डरे-सहमे थे।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 24 May 2023 04:00 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2023 04:00 AM (IST)
पटना से कोलकाता जा रहे IndiGo विमान को रांची में कराना पड़ा लैंड, डरे यात्री; ये रही वजह
पटना से कोलकाता जा रहे विमान को रांची में उतारा गया।

जागरण संवाददाता, पटना: पटना से कोलकाता के लिए मंगलवार की शाम रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 736 को खराब मौसम की वजह से रांची में उतारना पड़ा।

गुस्साए यात्री

रांची में लैंड कराए जाने को लेकर यात्रियों में काफी आक्रोश दिखा। उन्होंने ट्वीट कर इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की। वहीं, इंडिगो की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि कोलकाता में खराब मौसम होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा।

IndiGo की सफाई

इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है। इस विमान से यात्रा कर रहे समरजीत ने ट्वीट कर एयरपोर्ट आथॉरिटी को जानकारी दी कि पटना से उड़ान भरने में देरी हुई।

यात्रियों को बिना किसी सूचना के रांची हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। इससे विमान के सभी यात्री डरे-सहमे थे। यहां तक कि यात्रा के दौरान एसओपी का पालन भी नहीं किया गया।

इंडिगो प्रबंधन के ट्वीट पर उन्होंने री-ट्वीट कर कहा कि उनके दोस्त कोलकाता एयरपोर्ट पर हैं। मौसम का कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने पायलट पर कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी