Train News: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, अब रिजर्व नहीं रहेंगी ट्रेनों की जनरल बोगियां

द्वितीय श्रेणी कोच के लिए आरक्षित/ अनारक्षित लागू नियम पुनर्बहाल किए जा रहे हैं। साथ ही वर्तमान में चल रहे होली-डे स्पेशल ट्रेनों में भी रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए स्पेशल ट्रेनों के लिए नियमों के अनुसार लागू होंगे ।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 28 Feb 2022 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 01 Mar 2022 07:05 AM (IST)
Train News: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, अब रिजर्व नहीं रहेंगी ट्रेनों की जनरल बोगियां
ट्रेनों की जनरल बोगियां अब रिजर्व नहीं रहेंगी। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटनाः नियमित ट्रेन नंबरों के साथ पहले से बहाल ट्रेनों में कोविड-19 महामारी अवधि के पूर्व लागू द्वितीय श्रेणी कोच के लिए आरक्षित/ अनारक्षित लागू नियम पुनर्बहाल किए जा रहे हैं। साथ ही, वर्तमान में चल रहे होली-डे स्पेशल ट्रेनों में भी रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए स्पेशल ट्रेनों  के लिए नियमों के अनुसार लागू होंगे। आरा-सासाराम के बीच चलने वाली चार डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का मेमू स्पेशल में परिवर्तन किया जा रहा है। इतना ही नहीं चारों ट्रेनों के  समय सारणी में परिवर्तन किया जा रहा है। नई व्यवस्था चार मार्च  से लागू होगी।

- 03671 आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल का 03671 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर स्पेशल में परिवर्तन - अब यह पैसेंजर स्पेशल आरा से 07.20 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 10.00 बजे सासाराम पहुंचेगी। वापसी में 03672 सासाराम-आरा मेमू बनकर  सासाराम से 10.25 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.10 बजे आरा पहुंचेगी।

- 03673 आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल का 03673 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर स्पेशल में परिवर्तन - अब यह पैसेंजर स्पेशल आरा से 13.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.35 बजे सासाराम पहुंचेगी। वापसी में यह 03674 सासाराम-आरा मेमू पैसेंजर स्पेशल सासाराम से 17.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.50 बजे आरा पहुंचेगी।

1- 03671 आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल का 03671 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर स्पेशल में परिवर्तन - अब यह पैसेंजर स्पेशल आरा से 07.20 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 10.00 बजे सासाराम पहुंचेगी। 

2- 03672 सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर स्पेशल का 03672 सासाराम-आरा मेमू पैसेंजर स्पेशल में परिवर्तन -अब यह पैसेंजर स्पेशल सासाराम से 10.25 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.10 बजे आरा पहुंचेगी।

3- 03673 आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल का 03673 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर स्पेशल में परिवर्तन -अब यह पैसेंजर स्पेशल आरा से 13.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.35 बजे सासाराम पहुंचेगी। 

4- 03674 सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर स्पेशल का 03674 सासाराम-आरा मेमू पैसेंजर स्पेशल में परिवर्तन - अब यह पैसेंजर स्पेशल सासाराम से 17.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 1़9.50 बजे आरा पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी