Railway News: पटना पहुंचने से पहले ही हर रोज रोकी जा रही राजधानी, वजह जानकर खुश होंगे रेलयात्री

कोरोना काल में समय से पहले पहुंचने लगीं ट्रेनें राजधानी व संपूर्ण क्रांति स्पेशल ट्रेनों को समय पर लाने के लिए काफी देर तक रोका जा रहा है छोटे स्टेशनों पर लॉकडाउन में ट्रैक पर लोड घटते ही आया यह बदलाव

By Shubh NpathakEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 12:43 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 12:43 PM (IST)
Railway News: पटना पहुंचने से पहले ही हर रोज रोकी जा रही राजधानी, वजह जानकर खुश होंगे रेलयात्री
हर रोज समय से पहले पहुंच रही है पटना राजधानी एक्‍सप्रेस। जागरण

पटना [चंद्रशेखर]। समय से काफी विलंब से चलने के लिए विख्यात भारतीय रेल में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के दौर में अधिकतर क्षेत्रों की हालत तो बिगड़ी है, लेकिन भारतीय रेल में समय पालन को लेकर काफी सुधार देखने को मिलने लगा है। समय से घंटों विलंब से चलने के लिए मशहूर भारतीय रेल अब समय से काफी पहले अपने गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचने लगी है। हालत यह है कि महत्‍वपूर्ण ट्रेनों को छोटे स्‍टेशनों पर रोककर समय को मैनेज किया जा रहा है, ताकि उनके आने तक गंतव्‍य स्‍टेशन पर प्‍लेटफॉर्म खाली हो सके।

आधे घंटे पहले पहुंचना अब सामान्‍य बात

नई दिल्ली से आने वाली राजेंद्रनगर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व संपूर्ण क्रांति स्पेशल ट्रेन तो अब समय से काफी पहले पटना  पहुंचने  लगी है। दोनों ट्रेनों को समय से पहले पहुंचने के कारण  पटना जंक्शन के पहले छोटे-छोटे स्टेशनों अथवा इनके  आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ता है। इसके बावजूद दोनों ट्रेनें पटना जंक्शन आधे घंटे तक पहले पहुंच जा रही हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पूजा स्पेशल ट्रेनों में 04410 नई दिल्ली पटना पूजा स्पेशल समय से आधे घंटे पहले, 02741 वास्कोडिगामा पटना जंक्शन आधा घंटा पहले, 09321 इंदौर - राजेंद्रनगर टर्मिनल भी आधे घंटे पहले ही  पटना जंक्शन पहुंच गई।

20 नवंबर से 23 नवंबर तक की स्थिति

02394 संपूर्ण क्रांति स्पेशल, समय- 6.50

20 नवंबर - 06.24 सुबह

21 नवंबर - 06.24 सुबह

22 नवंबर - 06.13 सुबह

23 नवंबर - 06. 45 सुबह

02310 राजधानी स्पेशल , समय- 5.00 बजे

20 नवंबर - 04.45 सुबह

21 नवंबर - 04.46 सुबह

22 नवंबर - 04.38 सुबह

23 नवंबर - 04. 34 सुबह

02424 गुवाहाटी राजधानी स्पेशल , समय- 4.30 बजे

20 नवंबर - 03.52 सुबह

21 नवंबर - 04.30 सुबह

22 नवंबर - 03.43 सुबह

23 नवंबर - 04. 30 सुबह

02351 हावड़ा-राजेंद्रनगर, समय- 6.15 बजे

20 नवंबर - 5.51 बजे सुबह

21 नवंबर - 5.55 बजे सुबह

22 नवंबर - 5.42 बजे सुबह

23 नवंबर - 5.45 बजे सुबह

02149 पुणे-पटना स्पेशल, समय- 3.45 बजे

20 नवंबर - 03.12 सुबह

21 नवंबर - 03.43 सुबह

22 नवंबर - 03.10 सुबह

23 नवंबर - 03. 15 सुबह

chat bot
आपका साथी