शक में पति ने पत्नी सहित दुधमुंहे को जिंदा जलाया

बाथ थाना क्षेत्र के देवधा गांव में नाजायज संबंधों के शक में पत्नी और दुधमुंहे बच्चे को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 19 May 2015 10:20 AM (IST) Updated:Tue, 19 May 2015 10:49 AM (IST)
शक में पति ने पत्नी सहित दुधमुंहे को जिंदा जलाया

पटना। बाथ थाना क्षेत्र के देवधा गांव में नाजायज संबंधों के शक में पत्नी और दुधमुंहे बच्चे को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे को अधजली अवस्था में बरामद कर जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया है, जबकि महिला कलावती देवी के शव का पता अभी तक नहीं चल पाया है। मामले में कलावती की बहन सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी पति वीरज मंडल, देवर, सास और ससुर सभी फरार हैं।

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सुनीता ने बताया कि सात साल पहले देवधा निवासी वीरज मंडल के साथ बहन कलावती की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वीरज ने कलावती को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। जब बहन ने एक पुत्र को जन्म दिया तो पति नाजायज संबंध का आरोप लगा उसे और ज्यादा प्रताडि़त करने लगा।

16 मई की देर रात वीरज ने कलावती और उसके एक साल के पुत्र को जिंदा जला दिया। संयोगवश बच्चा जिंदा बच गया, लेकिन हत्यारोपी ने उसकी बहन के शव को गायब कर दिया है। सुनीता ने पति वीरज मंडल के अलावा देवर धन्ना मंडल, मन्ना मंडल, सास मीरा देवी पर भी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया है। कलावती मूल रूप से बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना के कैथा गांव की रहने वाली थी।

थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि मृतिका की बहन सुनीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। कलावती के शव की खोजबीन की जा रही है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

chat bot
आपका साथी