पीपा पुल पर भीषण जाम, नागरिक हुए परेशान

पटना सिटी। बैशाख रविवार के कारण सुबह से ही वाहनों का दबाव पीपा पुल पर तेजी से बढ़ने लगा। रविवार को छ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 07:57 PM (IST)
पीपा पुल पर भीषण जाम, नागरिक हुए परेशान
पीपा पुल पर भीषण जाम, नागरिक हुए परेशान

पटना सिटी। बैशाख रविवार के कारण सुबह से ही वाहनों का दबाव पीपा पुल पर तेजी से बढ़ने लगा। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद रविवार की दोपहर पीपा पुल के रास्ते हाजीपुर से पटना आने वाले चार व दो पहिया वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी गई। बैशाख रविवार होने के कारण इस पुल पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार होने से दिन के चार बजे के बाद से भीषण जाम लग गया। शाम में यह समस्या अधिक गहरा गई। गायघाट से डंकाकूचा की एक किलोमीटर दूरी तय करने में एक घंटा से अधिक लग रहा था। पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी हो रही थी। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए आलमगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे। गायघाट में यातायात पुलिस भी सक्रिय दिखी। जाम में सांसद पप्पू यादव तथा एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहे। सांसद जमा भीड़ पर आक्रोश जता रहे थे।

भीषण जाम की वजह थी कि बैशाख रविवार होने से पचास हजार से अधिक महिलाएं गंगा स्नान के लिए गायघाट पहुंची थीं। गायघाट गंगा तट पर भीड़ के कारण वैशाली से गायघाट की ओर आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों के पहिए थम गए। वाहन चालक इस बात से भयभीत थे कि दिन में चार बजे बैशाली से गायघाट की ओर आनेवाले वाहनों के लिए पीपा पुल बंद हो जाएगा तो वे फंसे रह जाएंगे। वहीं चार बजे के बाद गायघाट से वैशाली जानेवाले वाहनों के लिए पीपा पुल पर जाने की अनुमति दे दी गई। इस कारण दोनों ओर भीषण जाम लग गया। इधर गायघाट से संपर्क पथों पर भी भीड़ का नजारा आंबेडकर गोलंबर तक दिखा। बैशाख रविवार के उमड़ी भीड़ के कारण अशोक राजपथ भी जाम हो गया। गायघाट में स्नान करनेवालों की अत्यधिक भीड़ से यहां जाम की स्थिति सुबह से लेकर शाम तक बनी रही। दर्जनों दोपहिया, टेंपो व चार पहिया वाहनों को लोगों ने इस रास्ते के किनारे खड़ा कर दिया था। पुलिस कर्मी जाम हटाने के दिशा में तत्पर दिखे। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बैशाख रविवार के कारण गायघाट पर लोगों की रिकार्ड भीड़ देखी गई। सभी उम्र के महिला, युवतियां, पुरुष और बच्चे विभिन्न स्थानों से यहां पहुंचे थे। पानी में दूर तक जाकर सेल्फी लेने का खतरनाक सिलसिला भी जारी रहा।

chat bot
आपका साथी