अशोक राजपथ पर जाम से पैदल चलना हुआ मुश्किल

खाजेकलां थाना अंतर्गत अशोक राजपथ पर सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Nov 2017 01:20 AM (IST) Updated:Tue, 14 Nov 2017 01:20 AM (IST)
अशोक राजपथ पर जाम से पैदल चलना हुआ मुश्किल
अशोक राजपथ पर जाम से पैदल चलना हुआ मुश्किल

पटना सिटी। खाजेकलां थाना अंतर्गत अशोक राजपथ पर सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। पश्चिम दरवाजा से लेकर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब तक सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। फुटपाथ पर दुकानदारों, वेंडरों, ठेला चालकों का कब्जा होने के कारण लोगों को पैदल चलने तक के लिए जगह नहीं मिल सकी। लगभग ढ़ाई किलोमीटर लगे भीषण जाम में फंसे लोग एक-दूसरे से उलझते नजर आए। कुछ दुकानदार तथा स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर जाम समाप्त कराने की कोशिश करते नजर आए।

नगर निगम के पटना सिटी अंचल द्वारा महीनों से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। अशोक राजपथ के दोनों किनारे अतिक्रमणकारियों का कब्जा बरकरार है। दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना की पुलिस या यातायात पुलिस कहीं नहीं दिखती है। उसका ध्यान केवल मंडी में आते-जाते लोडेड वाहनों से वसूली करने पर रहता है।

chat bot
आपका साथी