जहानाबाद मंडल कारा में बंदियों का हंगामा

detainees in Jehanabad Cara

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 10:27 PM (IST)
जहानाबाद मंडल कारा में बंदियों का हंगामा

जहानाबाद : स्थानीय मंडल कारा में रविवार को जेल प्रशासन पर मूर्ति और झंडे को तोडऩे-उखाड़े जाने का आरोप लगाते हुए बंदियों ने जमकर बवाल काटा। नाली, गमले आदि तोड़कर कक्षपालों पर जमकर पथराव किया। पथराव से कक्षपाल धर्मेन्द्र प्रसाद मिश्रा व गया यादव जख्मी हो गए। नियंत्रण के लिए जेल पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे बंदी राज कुमार यादव और सुबोध सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आधा दर्जन बंदियों को भी मामूली चोटें आईं। सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारण जेल में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर जेल में शांति- व्यवस्था कायम करने को एसएसबी के जवानों को भी बुलाया गया। एसडीओ ने बताया कि बंदियों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को सुबह बंदियों ने सरस्वती पूजा की थी। शाम को भगवान की एक मूर्ति के साथ महाबीरी झंडे गाड़ दिए। जेल प्रशासन को मिट्टी की मूर्ति बनाकर झंडे गाड़े जाने पर आपत्ति थी। बंदी रात में खाना खाकर वार्डों में चले गए थे। इसी बीच मूर्ति को हटा दिया गया और झंडे भी उखाड़ लिए गए। रविवार को सुबह साढ़े छह बजे जैसे ही बंदी वार्ड से बाहर निकले और मूर्ति तथा झंडे गायब देखे तो वे आक्रोशित हो उठे।

chat bot
आपका साथी