Gold and Silver Rate Today: सराफा बाजार मजबूत, चांदी और सोने के दाम बढ़े; जानें आज के रेट

बाजार में अब धीरे-धीरे लग्न की ग्राहकी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। सराफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई। आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और मजबूती देखने को मिल सकती है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 02:45 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 10:49 PM (IST)
Gold and Silver Rate Today: सराफा बाजार मजबूत, चांदी और सोने के दाम बढ़े; जानें आज के रेट
सोने और चांदी के दाम बढ़ गए हैं। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, पटना: सराफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई। चांदी 700 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। साथ ही सोना का भाव भी 500 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गया। बाजार में अब धीरे-धीरे लग्न की ग्राहकी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और मजबूती देखने को मिल सकती है। 

चांदी 700 रुपये हुई महंगी

चांदी का भाव 700 रुपये प्रति किलो मजबूत होकर 65,500 रुपये पर पहुंच गया है। एक दिन पूर्व चांदी के भाव में 1300 रुपये प्रति किलो की जोरदार गिरावट आई थी। सोना बिठूर का भाव आज 500 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़त के साथ 47,000 रुपये, और सोना 22 कैरेट का भाव भी 500 रुपये बढ़कर 46,850 रुपये पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व सोना के भाव में 600 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। 

वेतन मिलने के साथ सराफा बाजार की रौनक बढ़ी

सराफा कारोबारियों का कहना है कि होली पर खर्च की अधिकता की वजह से सामान्य ग्राहकी भी दबी हुई थी। अब नया माह शुरू हो गया है। वेतन मिलने के साथ ही सराफा बाजार की रौनक भी बढ़ी है। इसके साथ ही अप्रैल से लग्न का शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएगा। इसलिए वैवाहिक आभूषणों की खरीदारी भी बढ़ेगी। सराफा बाजार में इसकी तैयार पंद्रह दिन पूर्व से ही शुरू हो गई थी। नये कलेक्शन दुकानों में सजने लगे हैं। आंशिक रूप से खरीदारी अब शुरू हो जाएगी। हालांकि उम्मीद है कि इस दौरान अब सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी भी देखने को मिलेगी। वैश्विक स्तर पर भी सोना और चांदी में लिवाली बढऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे भी सोना और चांदी की कीमतों को बल मिलेगा। कुल मिलाकर अब सराफा बाजार में छाई सुस्ती दूर होने की तस्वीर बनने लगी है। 

chat bot
आपका साथी