अचनाक आई बाढ़ से स्‍कूल में ही घिरीं छात्राएं, छत पर चढ़ लगाती रहीं मदद की गुहार

बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित गौनाहा के कस्‍तूरबा आवासीय विद्यालय के बाढ़ से घिर जाने के कारण वहां दर्जनों छात्राएं फंस गईं। घंटों बाद उन्‍हें वहां से निकाला जा सका।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 11:37 AM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 10:37 PM (IST)
अचनाक आई बाढ़ से स्‍कूल में ही घिरीं छात्राएं, छत पर चढ़ लगाती रहीं मदद की गुहार
अचनाक आई बाढ़ से स्‍कूल में ही घिरीं छात्राएं, छत पर चढ़ लगाती रहीं मदद की गुहार

पटना [जेएनएन]। बिहार में बाढ़ का कहर गहराता जा रहा है। अचानक तेजी से आए पानी के कारण कई जगह लोग फंस गए हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड़ स्थित कस्‍तूरबा आवासीय विद्यालय का है। वहां फंसीं दर्जनों छात्राएं छत पर चढ़कर घंटों बचाने की गुहार लगाती रहीं।

जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के गौनाहा स्थित भितरहवा में स्‍थापित कस्‍तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय बाढ़ के पानी से घिर गया है। विद्यालय में चारो ओर आठ से 10 फीट तक पानी बह रहा है। वहां दर्जनों छात्राएं फंसी थीं। वे छत पर चढ़कर जान बचाने के लिए चिल्‍ला रहीं थीं। घंटों बाद उन्‍हें वहां से निकाला जा सका।

chat bot
आपका साथी