लड़की ने सरेआम ब्वॉयफ्रेंड को किया KISS, फिर क्या तमाशा हुआ, जानिए...

पटना के कोतवाली थाना के ठीक सामने एक लड़की ने अपने प्रेमी को सरेआम किस कर लिया। इसके बाद वहां तमाशा खड़ा हो गया। घटना के दौरान वहां कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM (IST)
लड़की ने सरेआम ब्वॉयफ्रेंड को किया KISS, फिर क्या तमाशा हुआ, जानिए...
लड़की ने सरेआम ब्वॉयफ्रेंड को किया KISS, फिर क्या तमाशा हुआ, जानिए...
पटना [वेब डेस्क]। लड़की ने सरेआम बिंदास अंदाज में प्रेमी को पकड़कर किस कर लिया। इसपर कुछ लड़कों ने कमेंट किया तो उसे गुस्सा आ गया। उसने अपनी टीशर्ट उठाकर लड़कों को ललकारा। घटना पटना के कोतवाली थाना के ठीक सामने हुई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
घटनाक्रम पर एक नजर...
- एक लड़की सड़क पर अपने प्रेमी के साथ कोतवाली थाना के सामने वाली सड़क पर पैदल जा रही थी। इस दौरान अचानक ही उसने ब्वॉयफ्रेंड को सरेआम किस कर लिया।
- इस घटना से उसका ब्वॉयफ्रेंड शरमा गया और तेजी से आगे बढ़ने लगा।
- सड़क पर खड़ी एक कार में बैठे कुछ लड़कों ने इस हरकत को देखा। उन्होंने शोर मचा दिया। लड़के इस जोड़े पर कमेंट करने लगे।
- इससे लड़की को गुस्सा आ गया। उसने लड़कों को छेड़खानी का चैलेंज करते हुए अपनी टीशर्ट उठाकर दिखाने लगी।
- लड़की की हरकतों को देख उसका प्रेमी उसे खींचकर साथ ले गया।
10 मिनट तक होता रहा तमाशा
कोतवाली पुलिस थाना से निकटवर्ती रेडलाइट सिग्नल तक यह घटनाक्रम करीब 10 मिनट तक चलता रहा।
लेकिन, इस दौरान कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा।
chat bot
आपका साथी