सहेली ने देर रात फोन कर बुलाया घर फिर सुबह मां को बताया मर गई है आपकी बेटी

पटना के मंदिरी इलाके में शनिवार की सुबह एक लड़की की लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि उसकी सहेली ने ही हत्या की है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 12:13 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 12:13 PM (IST)
सहेली ने देर रात फोन कर बुलाया घर फिर सुबह मां को बताया मर गई है आपकी बेटी
सहेली ने देर रात फोन कर बुलाया घर फिर सुबह मां को बताया मर गई है आपकी बेटी

पटना, जेएनएन। पटना में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। यहां मंदिरी इलाके के अपार्टमेंट में एक लड़की की हत्या कर दी गई। आरोप उसी की सहेली पर लगा है। घटना के कुछ घंटों पर गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम कर अपार्टमेंट में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची गई। इधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

घटना राजधानी के मंदिरी इलाके की है। क्वालिटी अपार्टमेंट में शनिवार की सुबह एक लड़की की हत्या कर दी गई। उसकी पहचान खुशबू के रूप में हुई है। मृतका की मां ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे खुशबू की सहेली ने उसे फोन किया और कहा कि उसके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। मैं अकेले हूं तुुम आ जाओ। इतना सुनकर खुशबू देर रात उसके घर चली गई। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ती हैं।




आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़
जिसके बाद सुबह करीब पांच बजे खुशबू की सहेली ने फोन कर उसकी हत्या होने की सूचना दी। परिजन जब पहुंचे तो खुशबू की मौत हो चुकी थी। उसका सिर फटने से काफी खून बहा था। मृतका की मां का कहना है कि उसे उसकी दोस्त के चार लोगों पर शक है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। इधर दोपहर में वारदात से नाराज स्थानीय लोगों ने हवाल शुरू कर दिया। सड़क जाम कर दी और अपार्टमेंट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान कई कारों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए।

chat bot
आपका साथी