बिहार में एक ही परिवार के चार ने खाया जहर, दो की मौत; याद आया दिल्‍ली का बुराड़ी कांड

बिहार के गया में घटी एक घटना ने दिल्ली के बुराड़ी कांड की याद ताजा कर दी है। एक ही परिवार के चार लोगों ने एकसाथ जहर खा लिया जिसमें से दो की मौत हो गई दो की स्थिति गंभीर है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 07:43 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 10:01 AM (IST)
बिहार में एक ही परिवार के चार ने खाया जहर, दो की मौत; याद आया दिल्‍ली का बुराड़ी कांड
बिहार में एक ही परिवार के चार ने खाया जहर, दो की मौत; याद आया दिल्‍ली का बुराड़ी कांड

गया, जेएनएन। बिहार के गया जिला में एक परिवार के चार लोगों ने सामूहिक सुसाइड की कोशिश कर दिल्‍ली के बुराड़ी सामूहिक सुसाइड मामले की याद दिला दी है। ताजा मामले में गया के कोंच थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में सोमवार को एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इससे दो की मौत हो गई। जबकि, दो का एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। हां, बुराड़ी की तरह गया की घटना के पीछे अंधविश्‍वास कोई कारण नहीं था। घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई।

कोंच के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महादेवपुर गांव के विद्या महतो की पत्नी मंजू देवी ने अपनी दो पुत्रियों व एक पुत्र के साथ जहर खा लिया। घटना में मंजू व उसकी आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी पुत्री दिव्या व पुत्र विक्की कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतका मंजू के पति विद्या महतो ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह काम करने के लिए खेत में चला गया। दोपहर में अचानक गांव के ही लोगों ने बताया कि पत्नी ने अपने बच्चों के साथ जहर खा लिया है। खेत से भागकर घर पहुंचा तो देखा कि सभी की हालत गंभीर है। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में पत्नी मंजू व पुत्री मुस्कान की मौत हो गई।

विदित हो कि बीते जून 2018 के अंत में दिल्‍ली के बुराड़ी स्थित संत नगर इलाके में एक परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया था। मृतकों के सात औरतें और चार पुरुष शामिल थे। जांच में पता चला कि परिवार बेहद धार्मिक और अंधविश्वास में यकीन रखने वाला था।

chat bot
आपका साथी