आरा में नृशंस हत्याः शरीर से काटकर अलग कर दी 20 साल की युवती की गर्दन

आरा में गुरुवार को एक युवती का शव मिला। उसके शरीर को काटकर दो भागों में बांट दिया गया था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। लड़की की पहचान नहीं हो सकी है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 01:52 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 01:52 PM (IST)
आरा में नृशंस हत्याः शरीर से काटकर अलग कर दी 20 साल की युवती की गर्दन
आरा में नृशंस हत्याः शरीर से काटकर अलग कर दी 20 साल की युवती की गर्दन
आरा, जेएनएन। जिले में गुरुवार को एक युवती को एेसी मौत दी गई की रूह कांप जाए। घटना की वजह तो सामने नहीं आई मगर गर्दन से अलग शव को देखकर यही प्रतीत हो रहा था कि हत्यारा कितनी खुन्नस रखता होगा। चेहरे पर इतने वार किए गए थे कि शव की शिनाख्त करना मुश्किल था।

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में ये दिल दहला देने वाली घटना घटी। मिली जानकारी के मुताबिक यहां अमर शहीद द्वार के पास गुुरुवार को खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिला। उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। सिर और धड़ दोनों अलग-अलग भागों में बंटा हुआ था।

आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर यहां उसका शव फेंका गया। लड़की की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या किसी पुरानी वजह से की गई मालूम पड़ती है। अभी लाश की पहचान नहीं पाई है। जांच की जा रही है जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी