पुरवइया से मिला सुकून, पूर्वी बिहार में तूफान की आशंका

राजधानी क्षेत्रों में बुधवार को सूरज कातेवर थोड़ा नरम रहा। पुरवइया चलने के कारण दिन में उमस रही, लेकिन शाम पांच बजे से लगभग 17-18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही पुरवइया ने सुकून का एहसास कराया।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 28 May 2015 11:12 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 11:15 AM (IST)
पुरवइया से मिला सुकून, पूर्वी बिहार में तूफान की आशंका

पटना। राजधानी क्षेत्रों में बुधवार को सूरज कातेवर थोड़ा नरम रहा। पुरवइया चलने के कारण दिन में उमस रही, लेकिन शाम पांच बजे से लगभग 17-18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही पुरवइया ने सुकून का एहसास कराया।

राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। यहां मौसम विभाग द्वारा आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य जिलों को छोड़कर शेष जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एके सेन ने कहा कि उपग्रह से प्राप्त चित्रों के अनुसार राज्य के पूर्व और उत्तर-पूर्व में आंधी-तूफान की आशंका है। इस मौसम में आने वाली आंधी बमुश्किल 10-15 किमी के क्षेत्र में आती है। इसलिए यह नुकसानदेह नहीं होती।

प्रमुख शहरों के तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 38.5 25.6

भागलपुर 30.8 23.8

गया 43.7 26.9

मुजफ्फरपुर 35.0 22.25

छपरा 42.1 26.2

पूर्णिया 34.4 20.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी