बड़े होटलों में भी मिलीं तमाम खामियां

मकर संक्रांति पर्व के पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच अभियान के दूसरे दिन शनिवार को मौर्या व सम्राट जैसे बड़े होटलों में जांच की। दोनों की जगह कई खामियां मिलीं, जिन्हें सुधारने का निर्देश दिया गया।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 11 Jan 2015 10:17 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jan 2015 10:21 AM (IST)
बड़े होटलों में भी मिलीं तमाम खामियां

पटना : मकर संक्रांति पर्व के पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच अभियान के दूसरे दिन शनिवार को मौर्या व सम्राट जैसे बड़े होटलों में जांच की। दोनों की जगह कई खामियां मिलीं, जिन्हें सुधारने का निर्देश दिया गया। वहीं लाइसेंस तिथिवाद होने के कारण रिन्यूअल होने तक होटल सम्राट की रसोई बंद रखने को कहा गया है। पटना प्रमंडल के अभिहित अधिकारी शशिभूषण सिंह इस जांच अभियान की अगुवाई कर रहे थे। टीम में पटना प्रमंडल के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुदामा चौधरी, मुख्यालय अभिहित अधिकारी मुकेश कश्यप व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नारायण राम शामिल थे।

मौर्या से लिए आठ नमूने : मुकेश कश्यप ने बताया कि मौर्या होटल के स्टोर में फीफो (फस्र्ट इन फस्र्ट आउट) का पालन नहीं हो रहा था। स्टोर में कई ऐसे सामान पाए गए जो पहले आए थे और अब तक प्रयोग नहीं किए गए थे। साथ गैस चूल्हे के पास आयोडाइज्ड नमक खुला हुआ रखा था। किचेन के डस्टबिन ढक्कन होने के बावजूद खुले हुए थे। सबसे ज्यादा आपत्ति इस पर थी कि जो काला नमक पाया गया उस पर निर्माण व बेस्ट बिफोर की तिथि अंकित नहीं थी। यहां से दलिया, चीनी, सॉस, बींस, बेसन, कालानमक, पाश्ता व काली मिर्च का नमूना जांच के लिए उठाया गया।

सम्राट होटल की साफ-सफाई पर सवाल :

अभिहित अधिकारी मुख्यालय मुकेश कश्यप ने बताया कि सम्राट होटल का लाइसेंस तिथिवाद था, इसलिए उसकी किचेन रिन्यूअल तक बंद करा दी गई है। यहां की साफ-सफाई निहायत घटिया थी। चिमनी गंदी थी, रसोई से दुर्गंध आ रही थी, सभी बेसिन में गंदा पानी भरा था, जिससे लगता है कि उसी से बर्तन धोए जाते हैं। गंदे बर्तन का ढेर लगा था, जबकि उसे लगातार साफ करते रहना चाहिए। यहां से पनीर, हल्दी पाउडर, नमक आदि का नमूना लिया गया।

बताते चलें कि पहले दिन कंकड़बाग मुख्य मार्ग स्थित कृष्णा श्री फूड प्राइवेट लिमिटेड व बोङ्क्षरग रोग स्थित हल्दी राम स्वीट्स में जांच की गई थी। कृष्णा श्री के बेसमेंट व किचेन में गंदगी को देखते हुए उसे सुधार के लिए पांच दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया था।

होटल मौर्या के जनरल मैनेजर बीडी सिंह ने बताया कि यह खाद्य सुरक्षा विभाग का रूटीन मुआयना था। उन्होंने जांच के लिए कुछ नमूने लिए और कुछ सलाह दी हैं। हम अपने अतिथियों को सर्वश्रेष्ठ सेवा देने की कोशिश करते हैं। 99 फीसद शुद्धता रखना भी बड़ी बात है। हम फीफो सिद्धांत पर काम करते हैं इसलिए एक्सपायरी सामान मिलने का सवाल ही नहीं होता।

chat bot
आपका साथी