KBC Season 11: पहला करोड़पति बना बिहार का सनोज राज, बनना चाहता है IAS

बिहार के जहानाबाद जिले के सनोज राज सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के 11 वें सीजन के पहले करोड़पति बने हैं। गुरुवार को इसका प्रसारण होगा।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 08:35 AM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 10:13 PM (IST)
KBC Season 11: पहला करोड़पति बना बिहार का सनोज राज, बनना चाहता है IAS
KBC Season 11: पहला करोड़पति बना बिहार का सनोज राज, बनना चाहता है IAS

पटना, जेएनएन। बिहार (bihar) आज गर्व कर रहा है अपने लाल जहानाबाद के सनोज राज(Sanoj Raj)  पर जो सोनी टेलीविजन चैनल (Sony TV) पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के सीजन-11 के पहले करोड़पति बने हैं।

सोनी चैनल  (Sony TV) ने मंगलवार को अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें सनोज राज केबीसी में 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिखायी दे रहे हैं।

सोनी चैनल के फेसबुक पोस्ट के अनुसार अब सनोज सात करोड़ रुपये के जैकपॉट के सवाल के लिए खेलेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को सनोज से जुड़े एपिसाेड का प्रसारण होगा। बता दें कि इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं।

Sanoj Raj is our season's first Crorepati! He will attempt the jackpot question for Rs 7 Crores now. Will he succeed? Find out on #KBC, this Thursday and Friday at 9 PM @SrBachchan pic.twitter.com/eVEuX7esNb

— Sony TV (@SonyTV) September 10, 2019

कार्यक्रम में सनोज ने बताया कि उन्होंने कभी महानगर नहीं देखा था। उनके पिता रामजनम शर्मा साधारण किसान हैं और सनोज ने जहानाबाद के स्कूल से ही अपनी पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी इच्छा प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की है और वे आईएएस बनना चाहते हैं। 

chat bot
आपका साथी