बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और BJP नेता राणा प्रताप सिंह सहित 150 लोगों पर FIR दर्ज

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा नेता राणा रणधीर सिंह सहित 150 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है। सब पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिली दर्ज की गई है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 11:49 PM (IST)
बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और BJP नेता राणा प्रताप सिंह सहित 150 लोगों पर FIR दर्ज
बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और BJP नेता राणा प्रताप सिंह सहित 150 लोगों पर FIR दर्ज

पटना, जेएनएन। आदर्श आचार संहिता व बदसलूकी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह सहित 150 लोगों पर आइपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की गई है। सभी पर ड्यूटी में कार्यरत नौकरशाह पर बदसलूकी और जानलेवा हमला करने के आरोप में ये प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।  

एसडीओ और अश्विनी चौबे के बीच हुई थी भिड़ंत

बक्सर जिले के किला मैदान में शनिवार को आयोजित भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के घोषित उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच हुई गरमा-गरम बहस से हंगामा की स्थिति बन गई। 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री और पार्टी उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन और अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों व्यक्तियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। 

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि भाजपा की सभा के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने दर्ज कराया है। अपने आवेदन में सदर एसडीओ ने सांसद चौबे के साथ ही पार्टी जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह पर निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक सभा  करने के साथ ही बगैर अनुमति सभा में 40 वाहन लाए जाने का आरोप लगाया है। मना करने पर अधिकारी के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।

अश्विनी चौबे ने किया था जमकर हंगामा 

इसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौबे के साथ आए मैदान में दर्जनों वाहन खड़े थे। संभवत: सभा की निर्धारित अवधि खत्म होने के बावजूद कार्यक्रम चल रहा था। लिहाजा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए एसडीओ ने गाड़ियों की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी।

चौबे ने कहा कि ये मेरी गाड़ियां हैं, किसी भी हालत में कोई कार्रवाई नहीं होगी। एसडीओ कार्रवाई पर अड़ गए। इससे  चौबे भड़क गए तथा हंगामा करते हुए कार्यकर्ताओं से जबरदस्ती गेट का ताला खुलवा दिया। 

एसडीएम ने कहा कि जिला वरीय अधिकारियों से विमर्श कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ सतीश कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता व बदसलूकी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के मुताबिक सभा का समय अपराह्न चार बजे तक निर्धारित था, परंतु छह बजे तक कार्यक्रम जारी था। 

chat bot
आपका साथी