बिहार में 24 घंटे में 9 मर्डर, मुजफ्फरपुर में 4 और पटना में 2 लोग मारे गए

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। सूबे में क्राइम सिर चढ़कर बोल रहा है। अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की हत्या होने की खबर है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 02:36 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 05:47 PM (IST)
बिहार में 24 घंटे में 9 मर्डर, मुजफ्फरपुर में 4 और पटना में 2 लोग मारे गए
बिहार में 24 घंटे में 9 मर्डर, मुजफ्फरपुर में 4 और पटना में 2 लोग मारे गए

पटना [जेएनएन]। बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। सूबे में क्राइम सिर चढ़कर बोल रहा है। अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों ने पिछले राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की हत्याएं कर दीं। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 4 लोगों मारे गए हैं, जबकि पटना में 2 लोगों को अपराधियों ने ठिकाने लगा दिए। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के प्रति लोगों में काफी गुस्सा है। वे सहमे हुए हैं।  

मुजफ्फरपुर में 4 लोगों की हत्‍या से सनसनी

सबसे खराब स्थिति बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र में जहां डबल मर्डर हो गया था, वहीं मंगलवार को भी अपराधियों ने दो लोगों को मार डाला। मंगलवार को कांटी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों शवों को पुलिस ने छपरा गांव में मधुबन हनुमान मंदिर के निकट एक बगीचे से बरामद किया गया है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देख स्थानीय पुलिस को पीछे हटना पड़ा। घटना के कारणों का पता नहीं चला है , वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। बता दें कि सोमवार को अहियापुर में बाजार समिति के व्यवसायी चुन्नू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि बीनू नगर में एक युवक को ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला गया था। हालांकि एसएसपी ने थानेदार को हटा दिया है।

पटना के बख्तियारपुर में दो लोगों का मर्डर

जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना भी इससे वंचित नहीं है। पटना के बख्तियारपुर में दो किसानों को अपराधियों ने हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देकर वे आसानी से फरार हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार बख्तियारपुर में पहले किसान प्रकाश यादव (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय सोमवार की रात वे अपने बेटे के साथ अथमलगोला स्थित सारिस्तापुर कोल में सोये हुए थे। बेटा भाग निकला। वहीं बख्तिायारपुर में ही उमेश पंडित की भी हत्या बदमाशों ने की। गला रेत कर घटना को अंजाम दिया गया है। 

कैमूर में घर में घुसकर किया युवक का मर्डर 

कैमूर स्थित कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने घर में घुस कर युवक को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान इस्लाम अंसारी के रूप में की गई। हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

नालंदा में अधेड़ को मार डाला

नालंदा में भी अपराधियों का तांडव जारी रहा। जमीन विवाद में अधेड़ की हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया था। जानकारी के अनुसार राजगीर थाना क्षेत्र के जंगलिया बाबा इलाके में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस को शंका है कि घटना को कहीं और अंजाम देकर शव को उनके थाना क्षेत्र में फेंक ​ दिया गया है। 

गया में बेटे ने हद कर दी, बाप को ही मार डाला

हद तो बिहार के गया जिले में हो गई। वहां बेटे ने ही बाप को मार डाला। मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र में बेटा ने बाप की धारदार हथियार से सोमवार की देर रात हत्या कर दी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है। 

बढ़ते अपराध से सहमे हुए हैं लोग

बहरहाल पिछले 24 घंटे में अपराधियों के तांडव से लोग सहमे हुए हैं। जबकि, अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम पर अंजाम दे रहे हैं। हालांकि मुजफ्फरपुर में लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए अहियापुर के थानेदार को हटा दिया है।

chat bot
आपका साथी