पटना के तापमान में आई गिरावट, सुबह छाई रही धुंध

पटना के तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को सुबह घर से निकलने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे तक आसमान में धुंध छाई रही।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 05:11 PM (IST)
पटना के तापमान में आई गिरावट, सुबह छाई रही धुंध
पटना के तापमान में आई गिरावट, सुबह छाई रही धुंध

पटना, जेएनएन। राजधानी और आसपास के इलाके में मंगलवार की सुबह धुंध छायी रही। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। तापमान में कमी और हवा में नमी बढऩे के कारण ठंड में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर से तापमान में और गिरावट की संभावना है।

सोमवार को राजधानी में सुबह धुंध छायी रही। हवा में नमी की मात्रा 77 फीसद रिकॉर्ड की गयी। मंगलवार को भी धुंध छाए रहने के आसार हैं। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक कमी की संभावना है। पटना का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गया का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री और अधिकतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 दिसंबर से पटना सहित राज्य भर के तापमान में गिरावट की संभावना है। गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और पटना का 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी