सुशील मोदी ने कसा तंज- राहुल गांधी जेल जाकर लालू के पैर पर गिरें, तब मिलेगा टिकट

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तंज कसा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग तब तक फाइनल नहीं हो सकता जबतक कि राहुल गांधी जेल जाकर सजायाफ्ता लालू यादव के पैर पर नहीं गिरें।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 05:23 PM (IST)
सुशील मोदी ने कसा तंज- राहुल गांधी जेल जाकर लालू के पैर पर गिरें, तब मिलेगा टिकट
सुशील मोदी ने कसा तंज- राहुल गांधी जेल जाकर लालू के पैर पर गिरें, तब मिलेगा टिकट
 पटना, जेएनएन। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर तंज कसा है कि महागठबंधन में सीटों का जो पेंच फसा है वो तबतक नहीं सुलझेगा जबतक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जेल जाकर सजायाफ्ता लालू यादव के चरणों पर गिर नहीं पड़ते।

सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आतंकवाद की चुनौतियों से मुंह मोड़कर जिन लोगों ने कालाधन, बेनामी सम्पत्ति और राजनीतिक वजूद बचाने के लिए कथित महागठबंधन बनाया है, वे बिहार में अपने आधा दर्जन से अधिक दोस्तों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला भी तय नहीं कर पाये हैं। 

मोदी ने आगे लिखा कि मुश्किल यह है कि भ्रष्टाचार पर कैबिनेट के प्रस्ताव की कॉपी फाड़ने वाले राहुल गांधी जबतक जेल में जाकर चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के गोड़ पर नहीं गिरेंगे, तबतक सीट साझेदारी पर कोई फैसला ही नहीं होगा।

देश को कमजोर सरकार की नीयत रखने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे। 

chat bot
आपका साथी