फुलवारीशरीफ में डकैतों ने तीस लाख लूटे

पटना। फुलवारीशरीफ के मौर्य बिहार कॉलोनी में गुरुवार की देर रात एक घर में घुसकर डकै

By Edited By: Publish:Sat, 05 Sep 2015 01:22 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2015 01:22 AM (IST)
फुलवारीशरीफ में डकैतों ने तीस लाख लूटे

पटना। फुलवारीशरीफ के मौर्य बिहार कॉलोनी में गुरुवार की देर रात एक घर में घुसकर डकैतों ने 30 लाख रुपये लूट लिए। आठ की संख्या में आए डकैतों ने घर में घुसकर पहले बच्चों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद गृह स्वामी के हाथ बांध दिये। विरोध करने पर डकैतों ने गृह स्वामी के दामाद को चाकू मार दिया।

छापेमारी कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

वारदात में शामिल आठ डकैतों में दो को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। अन्य छह डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार डकैतों को लेकर पुलिस जब मोहल्ले में पहुंची तो लोग इन्हें स्वयं सजा देने की मांग करने लगे। अपराधियों के पुलिस जीप से उतारते ही भीड़ में शामिल लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों के चंगुल से अपराधियों को निकाला। डकैती के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर जमकर हंगामा किया।

दरवाजा तोड़कर घूसे डकैत

मौर्य बिहार कॉलोनी में बीती रात डकैत पारस नाथ शर्मा के मकान में दरवाजा तोड़कर घुस गए। घर के पहले तल्ले में डकैतों को देख महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ऊपर से घर के दामाद अनिल कुमार उतरे तो डकैतों ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। डकैतों ने घर के मासूमों को अपने कब्जे में लेकर करीब दो घंटे तक कोना- कोना खंगाला और करीब 30 लाख का गहना और 50 हजार रुपया नकद लेकर फरार हो गए।

गृहस्वामी ने वारदात की जानकारी थाने को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राकेश दुबे व थानाध्यक्ष दिवान एकराम आए और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सुबह पुलिस ने वारदात में शामिल डकैतों को पकड़ने के लिए खोजी कुत्ता मंगवाया। तीन घंटे के अंदर वारदात को अंजाम देने वाले दो डकैतों तक पुलिसजा पहुंची, दोनों को पकड़ लिया गया। छह अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मौके पर सिटी एसपी पश्चिम राजीव मिश्रा भी आए। डीएसपी फुलवारीशरीफ ने बताया कि वारदात में शामिल सभी डकैतों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

chat bot
आपका साथी