डकैती कांड में रिहा हुए अपराधी ने बख्तियारपुर में दो को मारी गोली, हालत गंभीर Patna News

डकैतीकांड में जेल से छूटकर आए अपराधी ने फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया। वर्चस्व को लेकर चल रही लड़ाई में उसने दो लोगों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 09:13 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 09:13 AM (IST)
डकैती कांड में रिहा हुए अपराधी ने बख्तियारपुर में दो को मारी गोली, हालत गंभीर Patna News
डकैती कांड में रिहा हुए अपराधी ने बख्तियारपुर में दो को मारी गोली, हालत गंभीर Patna News

पटना, जेएनएन। थाना क्षेत्र के बेलथान गांव में शनिवार की शाम वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने फुदेना पासवान (45 वर्ष) एवं राजन ठाकुर (28 वर्ष) को गोली मार दी। परिजनों ने पीएचसी लाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि घायल बेलथान निवासी फुदेना पासवान और मोकामा निवासी राजन ठाकुर का भी आपराधिक इतिहास रहा है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, संगतपर निवासी लक्ष्मण पासवान उर्फ पुकिया और बेलथान निवासी रूदल यादव के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी फायरिंग हुई थी।

शनिवार की शाम पुकिया अपने गुर्गे के साथ बेलथान गांव पहुंचा और रूदल को केस उठाने की धमकी दी। इसके बाद रूदल और पुकिया के समर्थकों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान पुकिया के गुर्गे फुदेना पासवान को पेट और हाथ में दो गोली लगी। जबकि राजन ठाकुर के हाथ में गोली लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राजन और फुदेना को अस्पताल लाया।

डकैतीकांड में हाल में जेल से रिहा हुआ था राजन

थानाध्यक्ष के अनुसार, जख्मी मोकामा निवासी राजन ठाकुर अपराधी प्रवृत्ति का है। जो हाल में ही जेल से रिहा है। मोकामा थाने में डकैती काड में जेल गया था। वहीं पुकिया और रूदल पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

किशोरी के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर फायरिंग

थाना क्षेत्र के एक किशोरी के साथ गाव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने फायरिंग की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। किशोरी के पिता ने छेड़खानी और विरोध करने पर फाय¨रग करने का नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी