कुख्यात की हत्या का आरोपित बारा पंचायत का मुखिया नौबतपुर से गिरफ्तार

पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां नौबतपुर से एक कुख्यात की हत्या का आरोपित मुखिया अपने साथी संग गिरफ्तार किया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 12:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 12:45 PM (IST)
कुख्यात की हत्या का आरोपित बारा पंचायत का मुखिया नौबतपुर से गिरफ्तार
कुख्यात की हत्या का आरोपित बारा पंचायत का मुखिया नौबतपुर से गिरफ्तार
पटना, जेेएनएन। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। शुक्रवार की देर रात पटना पुलिस ने नौबतपुर से हत्या के आरोप में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उस पर एक कुख्यात की हत्या का आरोप था। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बारा पंचायत के मुखिया रूपक सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर चार महीने पहले खगौल के कुख्यात बिपुल सिंह की हत्या का आरोप था।

रूपक ने बिपुल की गोली मारकर हत्या की थी। घटना में रूपक के साथ ही टुटु सिंह की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पास से दो रायफल, एक रिवाल्वर और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।

chat bot
आपका साथी