टाइल्स लगाने वाले को मालकिन से हो गया इश्क, हमला कर बेंगलुरु से भागा-पटना में गिरफ्तार

बेंगलुरु में सन 2018 में एक महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास और जानलेवा हमला करने के आरोपित को पटना में गिरफ्तार किया गया है। जानें क्या हुआ था उस वक्त।

By Edited By: Publish:Sat, 25 May 2019 01:27 AM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 09:50 AM (IST)
टाइल्स लगाने वाले को मालकिन से हो गया इश्क, हमला कर बेंगलुरु से भागा-पटना में गिरफ्तार
टाइल्स लगाने वाले को मालकिन से हो गया इश्क, हमला कर बेंगलुरु से भागा-पटना में गिरफ्तार
पटना, जेएनएन। बेंगलुरु में टाइल्स लगाने वाले ने मालकिन से ही एकतरफा इश्क कर लिया। प्यार-प्यार में उसकी नीयत खराब हो गई। बात दुष्कर्म और जानलेवा हमले तक आ गई। बहरहाल, दुष्कर्म करने का प्रयास करने तथा जानलेवा हमला कर जख्मी कर फरार हुए आरोपित युवक को पुलिस ने शुक्रवार को बहादुरपुर थाना अंतर्गत बाजार समिति मछली मंडी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित 30 वर्षीय शैलेंद्र सहनी उर्फ सैनी मुंगेर के सूर्यगढ़ा का रहने वाला है। वह मूल रूप से टाइल्स लगाने का काम करता है। बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार युवक को अपने साथ ले गई।

एेसे हुई प्यार की शुरुआत
बेंगलुरु पुलिस ने बहादुरपुर थाना पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित शैलेंद्र को दबोचा। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के मादा मैकन हली थाना अंतर्गत एक मकान में सैनी टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। घर में रहने वाली 45 वर्षीया महिला से वह एकतरफा प्यार करने लगा। एक दिन महिला टाइल्स कारीगर सैनी को चाय देने कमरे में पहुंची तब उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने जब विरोध किया तो सैनी ने उस पर टाइल्स व तेज हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।


पुलिस ने बताया कि यह घटना वर्ष 2018 की है। आरोपित शैलेंद्र सहनी इस आपराधिक घटना को अंजाम देकर बेंगलुरु से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने रेकी करने के बाद आरोपित को दबोच लिया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित शैलेंद्र को बेंगलुरु पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी