बिहार में कांग्रेस ने तेज की चुनावी गतिविधियां, संगठन की मजबूती को ले प्रखंड से पंचायत तक पर नजर

इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) को देख बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) संगठन को धार देने में जुट गई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 10:26 PM (IST)
बिहार में कांग्रेस ने तेज की चुनावी गतिविधियां, संगठन की मजबूती को ले प्रखंड से पंचायत तक पर नजर
बिहार में कांग्रेस ने तेज की चुनावी गतिविधियां, संगठन की मजबूती को ले प्रखंड से पंचायत तक पर नजर

पटना, राज्य ब्यूरो। इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) को देख बिहार कांग्रेस (Bihar Congress), संगठन को धार देने में जुट गई है। पार्टी के प्रभारी सचिव अजय कपूर (Ajay Kapoor) ने मंगलवार को उत्तर बिहार (North Bihar) के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की और कहा कि संगठन में रुचि लेने वाले नेताओं को तरजीह मिलेगी। जिनकी रुचि संगठन में नहीं, उन्हें बदला जाएगा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की सभी 243 सीटों पर तैयारी रखने के निर्देश जिलाध्यक्षों को दिए। 

हाल ही में उत्तर बिहार के प्रभारी बनाए गए अजय कपूर ने आज जिलाध्यक्षों के साथ पहली बैठक में जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर के संगठन की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पद खाली हैं, उन्हें तत्काल भरा जाए। सदस्यता अभियान के लिए लोग जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि वे अगले महीने स्वयं उत्तर बिहार के जिलों का दौरा करेंगे और प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी के काम और गतिविधियों का आकलन करेंगे। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कराई थी। उसके 27 नेता जीतकर विधान सभा गए थे। इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोडऩा है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुंदर सिंह धीरज, प्रेमचंद मिश्रा, अमित कुमार टुन्ना, राजेश राठौर, पूनम पासवान, ब्रजेश पांडेय समेत दूसरे कई नेता मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि इसी साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसे लेकर अन्‍य पार्टियों की तरह बिहार में कांग्रेस ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर हाल ही में बिहार के प्रभारी सचिव अजय कपूर को उत्‍तर बिहार में संगठन को मजबूत करने की जिम्‍मेवारी सौंपी गई है। म्रंगलवार को पटना में उत्‍तर बिहार के जिलाध्‍यक्षों की बैठक हुई। इसमें उन्‍हें चुनावी टिप्‍स दिए गए। 

chat bot
आपका साथी