दशहरा महोत्सवः अंग्रेजों के जमाने का 'जेलर' पहुंचा गांधीमैदान, खूब लगे ठहाके

अपने जमाने के कॉमेडी किंग असरानी पटना के गांधीमैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव में पहुंचे तो पूरा गांधीमैदान ठहाकों से गूंज उठा। असरानी ने कई संस्मरण भी लोगों को सुनाए।

By Pramod PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 Oct 2016 02:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2016 05:47 PM (IST)
दशहरा महोत्सवः  अंग्रेजों के जमाने का 'जेलर' पहुंचा गांधीमैदान, खूब लगे ठहाके

पटना [ जेेएनएन ]। खुले मंच पर जब हंसी के फब्बारे छुटें तो मौसम भी अंगड़ाई लेने लगती है। हंसी के गोले से बच्चे और महिलाओं के संग बूढ़े भी जवान हो जाते हैं। कुछ एेसाा ही नजारा गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव में देखने को मिला। जो लोग घरों में खुलकर हंस नहीं पाते वो हंसी के ठहाके लगा रहे थे। हंसें भी क्यों न, कॉमेडी किंग असरानी जो उनके सामने थे।

महोत्सव के चौथे दिन बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी कलाकार असरानी एवं राजीव ठाकुर ने प्रस्तुति दी। असरानी की एक झलक पाने के लिए लोग समय से पहले ही मैदान में डटे थे। जैसे-जैसे शाम ढलती गई असरानी के संग पटना के लोगों की उमंग जवान होती गई। कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले पटना प्रमंडल आयुक्त आनंद किशोर ने दोनों कलाकारों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

पढ़ेंः जब देव आनंद ने बदल दी थी जीनत अमान की दुनिया...जानिए कैसे

बिहार के नौजवान देश की शान

असरानी ने मंच पर आते ही पूरे बिहार को इस महोत्सव को लेकर बधाई दी। असरानी ने कहा कि कई दशक बाद आज फिर से लुप्त हो रही परंपरा जीवंत हो रही है। इसका श्रेय बिहार सरकार और यहां की जनता को जाता है। बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। यहां की प्रतिभा बॉलीवुड में राज कर रही है। यहां के नौजवान दुनिया के हर कोने में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

उम्र ढलने के बावजूद भी अंदाज वही

उम्र ढलने के बावजूद भी असरानी का वहीं अंदाज लोगों को देखने के बाद। लाल सूट पहने असरानी आज पूरे उत्साह में दिख रहे थे। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में हर एक डॉयलॉग शोले के अपने लोकप्रिय डायलॉग भी सुनाए। असरानी ने कहा कि सिनेमा के पर्दे पर डायरेक्टर द्वारा स्क्रिप्ट दिया जाता है पढऩे को, लेकिन यहां न तो कोई निर्देशक है और नहीं बोलने पर पाबंदी।

बातों-बातों में पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के रावण को जला दिया है भारतीय ने, अटेंशन!

पढ़ेंः AMAZING: भारत में है एक पाकिस्तान, जहां दिलों में बसता हिंदुस्तान

हंसने के लिए भाड़े के आदमी

कॉमेडी कलाकार राजीव ठाकुर ने कहा कि बड़े लोग हंसने के लिए भी लोग रखते है। ठाकुर ने मन मचल के मोर होना चाहिए, हंसी का दौर होना चाहिए, सुनाऊंगा बहुत कुछ लोगों की तालियों में जोर होना चाहिए। एक से बढ़कर एक डायलॉग पेश कर दर्शकों को खूब झूमाया।

मौके पर युवा गायिका प्रियंका भारद्वाज ने प्यार करने वाले प्यार करते है शान से... एवं रात बाकी बात बाकी... आदि एक से बढ़कर एक गीतों को पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

chat bot
आपका साथी