बिहार में सर्दी का सितम जारी: रहें तैयार, 26 के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी

बिहार में पछुआ हवा की वजह से ठंड बढ़ गई है और 26 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। अभी सुबह धुंध छायी रहेगी और हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से कनकनी रहेगी।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 02:21 PM (IST)
बिहार में सर्दी का सितम जारी: रहें तैयार, 26 के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी
बिहार में सर्दी का सितम जारी: रहें तैयार, 26 के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी

पटना, जेएनएन। बिहार में बादल छंटने के साथ ही तापमान गिरना शुरू हो गया है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो गया का 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी के आने के आसार हैं।

सुबह धुंध छाई रहेगी। हवा में नमी की मात्रा बढऩे से कनकनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर के बाद पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। अधिकांश शहरों का तापमान 6 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। 

राजधानी में गुरुवार को सुबह धुंध छाई रही। हवा में नमी की मात्रा 78 फीसद रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार में गया सबसे सर्द शहर रहा। वहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 90 फीसद होने के कारण कनकनी महसूस की गई।

भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.6 और अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा 93 फीसद रिकॉर्ड की गई। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री और अधिकतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार की सुबह धुंध छाई रहेगी। 22 दिसंबर तक पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा, राजगीर, छपरा सहित गंगा के तटीय शहरों के तापमान में एक डिग्री की कमी आने के आसार हैं। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। 

chat bot
आपका साथी