एक करोड़ युवाओं को हुनरमंद बनाएंगे CM नीतीश, बोले: सोशल मीडिया से जरा बच के

बिहार के गाेपालगंज में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्‍होंने क्‍या कहा, जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 09:19 AM (IST)
एक करोड़ युवाओं को हुनरमंद बनाएंगे CM नीतीश,  बोले: सोशल मीडिया से जरा बच के
एक करोड़ युवाओं को हुनरमंद बनाएंगे CM नीतीश, बोले: सोशल मीडिया से जरा बच के

गोपालगंज [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षण संस्थान खोलने के साथ ही युवाओं को सूबे में ही रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए सभी जिलों में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जा रहे हैं। बिहार में एक करोड़ युवाओं को हुनरमंद बनाने का लक्ष्य है। उन्‍होंने मीडिया से सवाधान रहने की भी नसीहत दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैकुंठपुर प्रखंड के मानटेंहराही में पॉलिटेक्निक कॉलेज के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने इशारों-इशारों में विपक्षियों पर निशाना साधा तथा सोशल मीडिया से सचेत रहने को कहा। कहा कि लोग सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं और तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएं। 

बिना सिद्धांत की राजनीति पाप
उन्‍होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सात सामाजिक पाप बताए थे। इसमें बिना सिद्धांत की राजनीति और बिना काम किए धन अर्जित करने को भी पाप बताया गया है। लोगों से सवाल किया कि बिना काम किए पैसा कौन कमाएगा? जिन्हें मौका मिला था जनता की सेवा करने का, वे धन अर्जित करने में लग गए।

शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व पैरा मेडिकल कॉलेज तथा सब डिविजन में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। नर्सिंग स्कूलों से बिहार की लड़कियों को भी देश-दुनिया में रोजगार मिलेगा। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है।

अब बिहार के हर गांव-हर टोले का विद्युतीकरण
पहले बिजली नहीं आती थी, ट्रांसफार्मर में मवेशी बांधे जाते थे। अब बिहार के हर गांव-हर टोले का विद्युतीकरण हो गया है। समारोह को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जयकुमार सिंह, सांसद जनक राम आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी