जेएनयू विवाद : नीतीश ने PM मोदी से पूछा, बताएं देशद्रोह की क्या है परिभाषा?

जेएनयू के छात्र संगठन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी से पूछा है कि उनकी नजर में देशद्रोह की क्या परिभाषा है?

By Prasoon Pandey Edited By: Publish:Fri, 19 Feb 2016 01:23 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2016 07:42 AM (IST)
जेएनयू विवाद : नीतीश ने PM मोदी से पूछा, बताएं देशद्रोह की क्या है परिभाषा?

पटना। जेएनयू के छात्र संगठन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी से पूछा है कि जब कन्हैया के खिलाफ देशद्रोह के सुबूत पेश नहीं किए गए तो देशद्रोह का आरोप कैसा? प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उनकी नजर में देशद्रोह की क्या परिभाषा है?

कन्हैया की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश के साथ बिहार में भी राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोग बिहार में जंगलराज होने का आरोप लगाते हैं। एेसे लोगों को अब बताना चाहिए कि दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में पुलिस की मौजूदगी में हमले ािे ते हैं तो कहां है जंगलराज ?

VIDEO : नीतीश ने PM मोदी से पूछा, बताएं देशद्रोह की क्या है परिभाषा?

पढ़ें : JNU विवाद : बिहार में कन्हैया की रिहाई की मांग, कटिहार में PM का पुतला फूंका

नीतीश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थान को ध्वस्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि दरअसल जेएनयू में उनके विचारों को नहीं मानने वाले लोगों की बहुतायत होती जा रही है, इसलिए अपने विचारों को थोपने के लिए यह सब किया जा रहा है।

पढ़ें : Dy. CM तेजस्वी का तंज - BJP के लोग देशभक्त, बाकी देशद्रोही

पढ़ें : लालू का BJP से सवाल - अफजल समर्थकों के सहयोगी कैसे पढ़ा सकते देशभक्ति का पाठ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे को पूरे करने में पूरी तरह विफल रही है। इससे लोगों का ध्यान हटाने के लिए एेसा माहौल बनाया जा रहा है कि जनता का ध्यान इन घटनाओं में ही उलझा रहे।

chat bot
आपका साथी