पटना: जाप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, थानाध्यक्ष और एक कार्यकर्ता घायल

जाप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में जहां आंसू गैस के गोले से एक कार्यकर्ता घायल हो गया है, वहीं कार्यकर्ताओं के फेंके गए पत्थर से थानाध्यक्ष घायल हो गए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 03:16 PM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 05:41 PM (IST)
पटना: जाप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, थानाध्यक्ष और एक कार्यकर्ता घायल
पटना: जाप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, थानाध्यक्ष और एक कार्यकर्ता घायल

 पटना, जेएनएन। अपराध, शिक्षा और किसानों के सवाल पर जन अधिकार पार्टी के राजभवन मार्च के दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, पुलिस पर कार्यकर्ताओं के हमले से गर्दनीबाग थानाध्यक्ष भी घायल हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा दागे गए आंसू के गोले से गया के रहने वाला पंकज को इतनी गंभीर चोट लगी कि वह मौके पर ही गिर गया और उसके सिर से खून निकलने लगा। आनन-फानन में पुलिस ने उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ताओं ने आज धरना का आयोजन किया था और राजभवन मार्च कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाए और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

इसी दौरान युवक, पंकज को आंसू के गोले से गंभीर चोट लगी और वह बीच सड़क पर गिर पड़ा। बाद में पुलिसकर्मियों ने खून से लथपथ पंकज को उठाया और पीएमसीएच ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है, उसका इलाज चल रहा है। पप्पू यादव भी पीएमसीएच पहुंचे हैं। 

chat bot
आपका साथी