तीन पूर्व बीडीओ सहित आठ के खिलाफ आरोप पत्र

पटना। प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने के मामले में निगरानी ने शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 10:00 PM (IST)
तीन पूर्व बीडीओ सहित आठ के खिलाफ आरोप पत्र
तीन पूर्व बीडीओ सहित आठ के खिलाफ आरोप पत्र

पटना। प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने के मामले में निगरानी ने शनिवार को विजिलेंस की विशेष अदालत में नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के तत्कालीन तीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित आठ के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया। आरोपितों में तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणु देवी, सदन लाल जमादार और राधा रमण मुरारी, तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह, विभा रानी, रविन्द्र प्रसाद, अनंत कुमार सिंह और पंचायत सचिव उमेश सिंह हैं। इन सभी पर वर्ष 2008 से 2015 के बीच प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के प्रारंभिक स्कूलों में 121 शिक्षकों को फर्जी तरीके से नियुक्त करने का आरोप है।

chat bot
आपका साथी